• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अमित किशोर

Desk by Desk
22/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, स्वास्थ्य
0
जिलाधिकारी अमित किशोर

जिलाधिकारी अमित किशोर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा है कि कोरोना संक्रमितों के इलाज किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शासन प्रशासन ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिये सारे प्रबन्ध किये हैं।

श्री किशोर ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में साॅत कोविड केयर सेण्टर चिन्हित किये गये हैं। सेण्ट्रल एकेडमी एवं एम0सी0एच0 विंग (जिला महिला चिकित्सालय) वर्तमान में सक्रिय हैं। सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी हैं। भर्ती मरीजों को उनके दैनिक उपयोग के आवश्यक सामानों की उपलब्धता कराये जाने के साथ ही उच्च कोटि के भोजन एवं प्रतिरोधक क्षमता को बढावा देने के लिये काढा, नास्ता, ग्रीन टी आदि भी उन्हें उपलब्ध कराया जाता हैं।

जौनपुर में 45 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमित की संख्या 3365 हुई

उन्होंने बताया कि इस महामारी के रोकथाम के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर 1189 निगरानी समीतिया गठित की गयी जिसके माध्यम से श्वाॅस व बुखार के मरीजों एवं बुजुर्गो को चिन्हित संदिग्धो का कोविड टेस्ट कराकर होम आइसोलेशन तथा कोविड केयर सेण्टर (एल-1) अस्पतालों में भेजकर इलाज कराया जाता हैं।प्रत्येक निगरानी समिति को इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आक्सीमीटर ग्राम पंचायतों के द्वारा उपलब्ध कराया गया हैं, जिससे मरीजों का आक्सीजन प्रतिशत व तापमान की रिकार्डिंग ली जाती हैं ।

उन्होंने बताया कि जिले स्तर पर कोविड-19 हेतु एडवांस लाइफ सपोर्ट तीन तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट के 16 एम्बुलेंन्स समर्पिंत हैं जिससे ग्राम स्तर से पाजीटिव रोगियों को कोविड केयर सेण्टर पर निशुल्क लाया जाता हैं साथ ही जिन मरीजो को उच्च संस्थानों में संदर्भित किया जाता हैं उनको इसके द्वारा निशुल्क पहुंचाया जाता हैं।जिले में एल-1 स्तर के 7 कोविड केयर सेण्टर संस्थान यथा सेण्ट्रल एकेडमी देवरिया मैटर्निटी विंग जिला महिला अस्पताल, आई0टी0आई0 शेरवा बभनौली, नवजीवन स्कूल सोनूघाट, सेण्ट पाल स्कूल सलेमपुर, सामु0स्वा0केन्द्र गौरीबाजार, सामु0स्वा0केन्द्र परसिया चन्दौर चिन्हित किये गये हैं, वर्तमान में एम0सी0एच विंग व सेण्ट्रल एकेडमी क्रियाशील हैं। जिले में मरीजों के उपचार हेतु 11 मेडिकल टीम गठित की गयी हैं।

योगी पर भड़के अखिलेश, बोले- संसद की गरिमा गिराने वाले संविधान का क्या करेंगे मान?

मुख्य चिकित्सा(सीएमओ) अधिकारी, डा0 आलोक पाण्डेय ने बताया कि जिले स्तर पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एल0टी0, स्वीपर, वार्ड ब्वाय को कोविड-19 का बचाव रोकथाम का प्रशीक्षण दिया जा चुका हैं एवं समय पर रिफ्रेश भी उन्हें किया जाता हैं। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में जिला अस्पताल एवं विकास भवन में कोविड-19 टेस्टिंग केन्द्र संचालित हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक न्यू पी0एच0सी कुल 67 एवं 16 सी0एच0सी0 केन्द्रो पर टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही जनपद में चार मेडिकल मोबाईल यूनिट भी लगायी गयी हैं जों सैम्पलिंग व चिन्हित करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के एम0सी0एच0 विंग को एल-2 कोविड 19 अस्पताल बनाया गया हैं। 10 आई0सी0यू व 80 आक्सीजन सपोर्ट हेतु बेड तैयार कर लिया गया हैं। इसके अलावा एल-1 स्तर के कोविड केयर सेण्टरों में 1060 बेड तैयार कर मरीजों को रखने की व्यवस्था की गयी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कण्ट्रोल रुम में एवं कलेक्ट्रेट में कोविड-19 कमाण्ड सेण्टर स्थापित एवं क्रियाशील हैं। इन्फेक्शन प्रीवेन्शन एवं कण्ट्रोल गठित व क्रियाशील हैं जो समय – समय पर निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने का कार्य करती हैं।

बिकरू कांड : 50 हजार के इनामी आरोपी ने किया सरेंडर, वकील के भेष में पहुंचा कोर्ट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त, 2020 तक 35146 सैम्पुलिंग की गयी हैं , 3008 पाजीटिव केस पाया गया हैं, 29589 की रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं, 987 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। 1562 इनवैलिड सैम्पुल हैं, अबतक 2076 लोगो को ठीक होने के उपरान्त उन्हे डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। 46 मरीजों को अन्य/उच्च जगहो पर इलाज हेतु संदर्भित किय गया है। 807 होम आइसोलेशन मंें है 51 मरीज सेण्ट्रल एकेडमी एल-1 अस्पताल में वर्तमान में रखे गये हैं, 6 मरीज जिला अस्पताल में आइसोलेट हैं। जनपद में अबतक कोविड-19 से 22 की मृत्यु हुई हैं, वर्तमान मे 910 कुल एक्टिव केस हैं।

Tags: 24ghante online.comCorona case in Deoriacorona symptomscorona update in indiaCorona vaccinecorona virus hits upCoronaviruscoronavirus tipscoronavirus update indiacoronavirus vaccinecovid 19 newscovid cases in indiaCovid-19 cases in Indiacovid19indiaDM Amit Kishoreउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना का विस्फोटकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस का खौफजिलाधिकारी अमित किशोरदेवरिया में कोरोना के केसयूपी में बढ़ते कोरोना के मामलेयूपी में बढ़े कोरोना के केस
Previous Post

बिकरू कांड : 50 हजार के इनामी आरोपी ने किया सरेंडर, वकील के भेष में पहुंचा कोर्ट

Next Post

ललितपुर : डिप्टी सीएमओ समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 931

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
कोरोना

ललितपुर : डिप्टी सीएमओ समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 931

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रतिदिन न्यूनतम डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट किये जाएं : सीएम योगी

26/04/2022
suspended

SI का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, SSP ने किया निलंबित

23/11/2020

डीयू ने ओपन बुक परीक्षा के दूसरे चरण की तैयारियां की शुरू

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version