• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खून बहाकर किसी समस्या का हल नहीं निकलता : जयशंकर

Writer D by Writer D
06/04/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
jaishankar

Jaishankar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) के बूचा शहर में हुए कथित नरसंहार पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Jaishankar)  ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खून बहाकर और मासूमों को मारकर किसी भी समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन को बातचीत के जरिए इस समस्या को हल निकालना चाहिए और अगर भारत इसमें मध्यस्थता करता है तो हमें खुशी होगी।

यूक्रेन की स्थिति पर लोकसभा में चर्चा के दौरान विदेश मंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी संघर्ष के खिलाफ है। खून बहाकर और मासूमों को मारकर समस्या का हल नहीं निकल सकता। आज के समय में बातचीत और कूटनीति से किसी भी विवाद को सुलझाया जा सकता है।

उन्होंने बूचा शहर में हुए आम नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए स्वतंत्र जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम वही फैसला कर रहे हैं जो हमारे हित में है। ऐसी कठिन स्थिति में, हर देश ऐसी नीतियां अपनाता है जो उसके लोगों को सुरक्षा दे।

युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री करेंगे भारत का दौरा, जयशंकर से करेंगे मुलाक़ात

जयशंकर ने कहा कि भारत अगर किसी का साइड लेगा, तो वो शांति का होगा। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन को बातचीत करनी चाहिए। जयशंकर ने बताया कि भारत दौरे पर आए रूसी विदेशी मंत्री सर्गेई लावरोव को भी यही संदेश दिया गया था। अगर भारत इसमें कोई मदद कर सकता है तो हमें खुशी होगी।

लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन के संघर्ष ने न सिर्फ दुनिया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया है। बाकी देशों की तरह ही, हमने भी वही किया जो हमारे हित में था। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर देश एक-दूसरे पर निर्भर है। इसलिए भले ही कोई देश अपने शब्दों से अपनी स्थिति बता रहा हो, लेकिन वो भी ऐसी नीतियां अपनाते हैं, जिसमें उनके अपने लोगों की भलाई हो। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत को क्या करना चाहिए? जब ऊर्जा (तेल और गैस) की कीमतें बढ़ रही थीं, तो हम ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि भारत के आम लोगों पर किसी भी तरह बेवजह बोझ न बढ़े।

जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

इससे पहले मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी भारत ने बूचा नरसंहार की निंदा की थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा था कि बूचा से आ रहीं खबरें परेशान करने वाली हैं और इसकी स्वतंत्र जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि जब मासूम लोगों की जान पर बात आती है तो सिर्फ और सिर्फ कूटनीति के रास्ते ही शांति स्थापित की जा सकती है।

बूचा में हुआ नरसंहार

यूक्रेन की राजधानी कीव से सटे बूचा शहर में सैकड़ों लाशें मिली हैं। ये लाशें सड़कों पर पड़ी हुई हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस के सैनिकों ने इन लोगों की हत्या की है। बूचा के डिप्टी मेयर टारस शप्रावस्की ने दावा किया कि यहां 300 से ज्यादा शव मिले हैं, जिनमें से करीब 50 शव ऐसे हैं जिनके साथ बर्बरता की गई है। हालांकि, रूस ने इसे यूक्रेन का प्रोपेगैंडा बताया है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे ‘नरसंहार’ बताया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर वॉर क्रिमिनल का केस चलाने की बात कही है।

Tags: delhi newsNational newss jaishankarukraine-russia war
Previous Post

‘एक ही सांस’ में शंकर महादेवन सुनाएंगे हनुमान चालीसा

Next Post

डॉ श्यामा प्रसाद ने पूरे देश में जगाई राष्ट्रवाद की भावना : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev
राजनीति

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
CM Dhami
Main Slider

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

11/03/2026
CM Dhami presented the budget
Main Slider

बजट में हरिद्वार कुंभ और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान

11/03/2026
Supreme Court
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट ने युवक काे दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, 12 साल से था कोमा में

11/03/2026
106 Naxalites surrendered
Main Slider

106 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ रुपए के थे इनाम

11/03/2026
Next Post

डॉ श्यामा प्रसाद ने पूरे देश में जगाई राष्ट्रवाद की भावना : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

sanvedna sanstha

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

07/03/2022
सुशांत सिंह राजपूत के पिता

सुशांत के पिता का खुलासा : फरवरी में मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि मेरे बेटे की जान खतरे में है

04/08/2020
झारखंड सरकार गिराने के लिए करोड़ों रुपये और मंत्री पद का मुझे दिया गया लालच

झारखंड सरकार गिराने के लिए करोड़ों रुपये और मंत्री पद का मुझे दिया गया लालच, कांग्रेस MLA का दावा

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version