• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रीता बहुगुणा, राज बब्बर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Rita Bahuguna-Raj Babbar

Rita Bahuguna-Raj Babbar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के दौरान तोड़-फोड़ व पुलिस बल पर हमला करने आदि के आपराधिक मामले में गैरहाजिर रहने पर प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी, राज बब्बर व प्रदीप जैन आदित्य समेत नौ अभियुक्तों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

उन्होंने इनके जामिनदारो को भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही इस मामले में वारंट का तामीला नहीं कराने पर थानाध्यक्ष हजरतगंज को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा है कि अदालत के इस आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया जा रहा है।

बर्डफ्लू की नई लहर, 84 लाख से अधिक मुर्गियों को बचाने के प्रयास में जापान

आठ दिसंबर को उपस्थित होकर बताएं अन्यथा उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह था पूरा मामला

17 अगस्त, 2015 को इस मामले की एफआईआर एसआई प्यारेलाल प्रजापति ने थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी। उस रोज कांग्रेस पार्टी का लक्ष्मण मेला स्थल पर धरना-प्रदर्शन था।

करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ अचानक यह सभी अभियुक्तगण धरना स्थल से विधान सभा का घेराव करने निकल पड़े। इन्हें समझाने व रोकने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने। संकल्प वाटिका के पास पथराव किए गए।। जिससे भगदड़ मच गई।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आज दी जाएगी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की डोज़

इस हमले में एडीएम पूर्वी निधि श्रीवास्तव, एसपी पुर्वी राजीव मल्होत्रा, सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा, एसएचओ आलमबाग विकास पांडेय व एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह समेत पुलिस के कई अधिकारी व पीएसी के कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। अशोक मार्ग से आने व जाने वाले आम जनता को भी चोटें आई। कई गाडियों के शीशे टूट गए। कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गया।

25 दिसंबर, 2015 को विवेचना के बाद पुलिस ने 18 अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की कई गंभीर धाराओं व क्रिमिनल लॉ अमेंडमेट एक्ट की धारा में भी आरोप पत्र दाखिल किया था

Tags: Latest Lucknow News in Hindlatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiLucknow Newsnon-bailable warrantpolitical newsraj babbarrita bahugunaup news
Previous Post

बर्डफ्लू की नई लहर, 84 लाख से अधिक मुर्गियों को बचाने के प्रयास में जापान

Next Post

सड़क पर गिरे व्यापारी के 84 हजार रुपए, लूटने के लिए राहगीरों में मची होड़

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Next Post
Rupee

सड़क पर गिरे व्यापारी के 84 हजार रुपए, लूटने के लिए राहगीरों में मची होड़

यह भी पढ़ें

National Panchayati Raj Day

National Panchayati Raj Day: महिलाओं की राजनीति में बाधा बनते सरपंचपति

23/04/2023
CM Yogi

योगी के नाम और सरकार के काम से हर सीट पर बढ़े भाजपा के वोट

16/05/2023
Pongal

इन 5 डिशेज के साथ सेलिब्रेट करें पोंगल, त्योहार का मजा होगा दोगुना

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version