• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्पतालों में नॉन कोविड का इलाज शुरू : अमित मोहन

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Amit Mohan Prasad

Amit Mohan Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,90,234 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,44,36,119 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 336 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 685 लोग तथा अब तक 16,75,684 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 6,019 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 3,749 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,94,070 क्षेत्रों में 6,46,039 टीम दिवस के माध्यम से 3,57,95,425 घरों के 17,21,05,343 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 2,02,92,946 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 39,10,074 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,42,03,020 डोजें लगायी गयी हैं। 18 से 44 वर्ष के आयु के 50,81,543 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में अनूठी पहल करते हुए 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल बूथ बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है।

अगली फसल के लिए खाद-बीज आदि किसानों को उपलब्ध कराए : सहगल

इसी तरह महिलाओं के लिए भी स्पेशल बूथ बनाकर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों से अधिकाधिक सम्पर्क मंे आने वाले रेहड़ी, रिक्शा एवं टैम्पो चालकों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में नाॅन कोविड का इलाज भी शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags: Amit Mohanup news
Previous Post

अगली फसल के लिए खाद-बीज आदि किसानों को उपलब्ध कराए : सहगल

Next Post

विजलेंस टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते डीपीआरओ को पकड़ा 

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

विजलेंस टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते डीपीआरओ को पकड़ा 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

nightclub

नाइटक्लब में मिले 21 छात्रों के शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

27/06/2022
Massive fire breaks out at a Kolkata hotel.

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, नौ लोगों की दर्दनाक मौत

19/08/2026
Arrested

एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार

03/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version