• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संडे स्पेशल में बनाए नूडल्स डोसा, साउथ इंडियन डिश में दें चाइनीज टच

Writer D by Writer D
10/11/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Noodles Dosa

Noodles Dosa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संडे जिसका सभी पूरे सप्ताह इंतजार करते हैं क्योंकि कोशिश की जाती हैं कि इस दिन घर में कुछ स्पेशल बनाने का प्लान किया जाता हैं। अगर आप कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए नूडल्स डोसा (Noodles Dosa) बनाने की रेसिपी। यह आपकी साउथ इंडियन डिश को चाइनीज टच देगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे खाना पसंद करेंगे। इसका स्वाद सभी का दिल जीत लेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

 नूडल्स डोसा (Noodles Dosa) बनाने की सामग्री

डोसा बैटर – 5 टेबलस्पून
पानी – जरुरत अनुसार
बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
नूडल्स – 1 बाउल
पत्ता गोभी – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 से 3 टेबलस्पून
तेल – 2 से 3 टेबलस्पून
पनीर – 100 ग्राम
शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
मटर – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 से 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 2 टीस्पून
नींबू का रस – 2 टीस्पून
सोया सॉस – 1 टीस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार

 नूडल्स डोसा (Noodles Dosa) बनाने की विधि

– सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें अदरक, शिमला मिर्च, मटर, पत्ता गोभी और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक सब्जियों को भूनें।
– अब सोया सॉस, नमक, नींबू का रस और काली मिर्च डालकर सब्जियों को अच्छी तरह हिलाएं।
– सब्जियां जब पक जाएं तो न्यूडलस डाल दें।
– आप चाहें तो न्यूडलस को उबालते वक्त 2 से 3 भागों में तोड़ लें।
– न्यूडलस जब पक कर तैयार हो जाएं तो उन्हें ठंडा होने के लिए साइड पर रख दें।
– अब नॉन स्टिक तवे पर बैटर डालकर डोसा तैयार कर लें।
– डोसा बैटर पानी में घोलते वक्त बेकिंग सोडा डालना मत भूलें और साथ ही बैटर को गुनगुने पानी में घोलें न कि ठंडे पानी में।
– इससे डोसा तवे से चिपकेगा नहीं, साथ ही क्रिस्प और क्रंची बनेगा।
– जब डोसा एक तरफ से पक जाए तो न्यूडल्स को डोसे के ऊपर डालकर उसे पैक कर दें।
– नूडल्स उतने ही डालें जितने में डोसा अच्छे से बंद हो सके।
– डोसे को तरीके से रैप करके अब एक बार अच्छी तरह सभी साइड्स की तरफ से सेक लें।
– लिजीए आपका नूडल्स डोसा (Noodles Dosa) बनकर तैयार है, इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ एंजॉय करें।

Tags: Noodles Dosasunday dishessunday recipeweekend dishesweekend recipe
Previous Post

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में जलाएं यम का दीपक, जानिए इसका महत्व

Next Post

गाजा में अल शिफा अस्पताल के पास इजरायली हमले में छह की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले के पीछे भिड़ीं गाड़ियां, एसआईटी करेगी हादसे की जांच

26/10/2026
Main Slider

CM धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दीं शुभकामनाएं

26/10/2026
Main Slider

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

26/10/2026
Next Post
Israeli Attack

गाजा में अल शिफा अस्पताल के पास इजरायली हमले में छह की मौत

यह भी पढ़ें

IPL 2022: लखनऊ को रौंद कर प्ले ऑफ में पहुंचा गुजरात

10/05/2022

CM योगी गोरखपुर को देंगे 356 करोड़ की सौगात

22/10/2021

मुख्यमंत्री धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version