• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के 71 जिलों में नहीं मिला एक भी नया मरीज, इतने जिले हुए कोरोना मुक्त

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना पर काबू बना हुआ है। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 27 हजार 322 सैम्पल की टेस्टिंग में 71 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 12 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में कोरोना का कहर अब भी जारी है।

बीते 24 घंटों का हाल देखें तो केरल में 07 हजार, महाराष्ट्र में 1400 और तमिलनाडु में करीब 12 सौ नए कोरोना मरीज मिले। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी के 75 में से 42 जिलों में कोरोना का एक भी एक्टिव मरीज नहीं है, जबकि 18 जिलों में 01-01 मरीज हैं। वहीं, केरल में 83 हजार एक्टिव केस हैं तो महाराष्ट्र में 28 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में पॉजिटिविटी दर शून्य फीसदी से भी कम होने के बाद भी हर दिन औसतन दो लाख कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। यहां एक्टिव कोविड केस की संख्या 118 रह गई है, जबकि 16 लाख 87 हजार 31 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 08 करोड़ 16 लाख से अधिक सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

सरकारी अनुदान के लिए साली से रचा ली शादी, खुलासा होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ताजा स्थिति के मुताबिक जनपद अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मीरजापुर, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

कोविड टेस्ट और टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो बचाव की दोनों जरूरी कोशिशों में यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। यहां अब तक 12 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 09 करोड़ 32 लाख से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 63.24 फीसदी से ज्यादा है। 02 करोड़ 68 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज ले ली है। दूसरे स्थान पर 09.13 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है, जबकि गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश, क्रमशः तीसरे, चैथे और पांचवें स्थान पर हैं।

Tags: corona cases in upLucknow Newsvaccination in up
Previous Post

CM योगी ने चरखा चलाकर खादी महोत्सव 2021 का किया शुभारंभ

Next Post

काश! कांग्रेस ने सत्ता में रहते किसानों की इतनी शिद्दत से चिंता की होती : सिद्धार्थनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
Siddharth Nath

काश! कांग्रेस ने सत्ता में रहते किसानों की इतनी शिद्दत से चिंता की होती : सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें

CM Dhami celebrated his birthday among divang children

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Mansi Sehgal

मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

01/03/2021
swami prasad maurya

अभिभावक बच्चों को पढाएं, उनसे मजदूरी न कराएं : स्वामी प्रसाद

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version