• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’50 साल से देख रहे है ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग नहीं बल्कि…’, काशी के महंत का बड़ा दावा

Writer D by Writer D
23/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
gyanvapi

gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पक्ष ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग (Shivling) होने का दावा कर रहा है जबकि दूसरा पक्ष उसे फव्वारा (Fountain) बता रहा है। इसे लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में है और सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार है। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर के ठीक पीछे स्थित काशी (Kashi) करवत मंदिर के महंत (Mahant) पंडित गणेश शंकर उपाध्याय का दावा कुछ और ही है।

पंडित गणेश शंकर उपाध्याय का दावा है कि ज्ञानवापी (Gyanvapi) में शिवलिंग नहीं है, बल्कि फव्वारा ही है। जैसा कि वह पिछले 50 सालों से देखते आ रहे हैं। साथ में गणेश शंकर उपाध्याय यह भी दावा करते हैं कि उन्होंने फव्वारे को चलते हुए कभी नहीं देखा। गणेश शंकर उपाध्याय के इस बयान के सामने आने के बाद मीडिया ने उनसे खास बातचीत की।

महंत का दावा- पिछले 50 साल से इस फव्वारे को देख रहा हूं

पंडित गणेश शंकर उपाध्याय ने बातचीत के दौरान कहा कि देखिए एक पक्ष के लोग परिसर में मिले वस्तु को शिवलिंग बता रहे हैं। देखने में उसकी आकृति शिवलिंग जैसी प्रतीत हो रही है। हम लोगों को जो जानकारी है, उसके अनुसार वह फव्वारा था। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने उस फव्वारे को बचपन से देखा है। पिछले 50 साल से देख भी रहे हैं।

महंत ने बताया कि हम लोग सैंकड़ों बार उस आकृति के पास गए हैं। घंटों वहां समय व्यतीत किया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी परिसर के मौलवी या फिर सेवादार से हमारी बातें भी होती थीं। वहां का स्ट्रक्चर काफी पहले का है। हम लोगों ने पूछा भी था। उत्सुकता भी होती थी कि बीच में क्या है? तो यह कहा गया कि यह फव्वारा है। लेकिन कभी उसको चलते हुए हम लोगों ने नहीं देखा।

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मामले की सुनवाई पूरी, जज ने फैसला रखा सुरक्षित

फव्वारा के संबंध में मौलवी से पूछा तो मिला ये जवाब

महंत ने कहा कि हम लोगों ने इस बारे में पूछा भी कि ये कब चलता है, उसका फव्वारा देखने में कैसा लगता है। तो सेवादार या फिर मौलवी बताते थे कि मुगल काल का फव्वारा है। महंत गणेश शंकर उपाध्याय ने आगे बताया कि मीडिया में जो वीडियो दिखाया जा रहा है, जिसमें वहां कुछ सफाई कर्मी दिख रहे हैं। इस स्थिति में जो ऊपर से फोटो लिया गया है जिससे नीचे दिख रही वस्तु का आकृति शिवलिंग जैसी दिख रही है।

ठीक सामने नंदी की मौजूदगी के सवाल पर पंडित गणेश शंकर उपाध्याय ने कहा कि यह कटु सत्य है कि वहां मंदिर था और मुगल शासन में उसको तोड़ा गया था। उस पर मस्जिद का निर्माण किया गया। पीछे अभी भी मंदिर का कुछ भाग बचा हुआ है।

तहखाने को लेकर भी महंत ने किया ये दावा

तहखाने को लेकर भी महंत ने नया खुलासा किया और कहा कि जिसे तहखाना बताया जा रहा है, वह वास्तव में तहखाना नहीं है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट फ्लोर पर ही सिर्फ मस्जिद है। तहखाने में जो खंभे दिख रहे हैं, उसे देखने से लगता है कि वहां मंदिर था।

Placement Day: यूपी में हर महीने की इस तारीख को मिलेगी नौकरियां

वुजूखाने को लेकर भी महंत ने किया ये खुलासा

पंडित गणेश शंकर उपाध्याय ने बताया कि शिवलिंग के बारे में हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है कि उस स्थान पर कभी शिवलिंग था। अभी जो फोटो आई है उसे तो देखने में प्रतीत होता है कि शिवलिंग की आकृति है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि शिवलिंग को वुजू के स्थान पर रख दिया गया है। लोग कहते हैं कि मुस्लिम वहां कुल्ला करते हैं, हाथ धोते हैं। महंत ने कहा कि कुल्ला करने का स्थान बाहर है। मुस्लिम समाज के लोग वहां से पानी लेते थे और फिर उससे बाहर आकर वुजू करते थे।

Tags: gyanpai me shivlinggyanvapi masjidgyanvapi masjid survey casegyanvapi me khulasagyanvapi mosquegyanvapi mosque surveygyanvapi mosque survey report livegyanvapi survey casegyanvapi survey reportgyanvapi survey report livegyanvapi vivaadhindu symbol in masjidNational newsSupreme Courtvaranasi court newsvaranasi news
Previous Post

मैहर की पहाड़ी पर अटकी रोपवे ट्रॉलियां, हवा में लटकी 28 जान

Next Post

उर्फी के साथ हो गया बड़ा हादसा, अंतरंगे फैशन से हो गया ये हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
urfi

उर्फी के साथ हो गया बड़ा हादसा, अंतरंगे फैशन से हो गया ये हाल

यह भी पढ़ें

Pudina Chole

बेहद टेस्टी है ये डिश, नोट करें मुंह में पानी भर देने वाली रेसिपी

14/02/2026
Property Seized

सूदखोर की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

21/04/2022
राज्य मंत्री उदयभान सिंह

यूपी के एमएसएमई राज्य मंत्री उदयभान सिंह कोरोना पॉजिटिव, SGPGI में भर्ती

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version