• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14.90 लाख की लूट में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, मुरादाबाद डकैती में भी था शामिल

Writer D by Writer D
19/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ में 26 जुलाई 2021 को व्यापारी से सरेआम 14.90 लाख की लूट का पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले लूट करने वाले गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। SP क्राइम अनित कुमार का कहना है कि व्यापारी के नौकर सरताज ने ही अपने रिश्तेदारों से मिलकर लूट कराई थी। आज जिस बदमाश को गिरफ्तार किया है इस बदमाश ने मुरादाबाद में भी डकैती डाली थी।

दिनदहाड़े बदमाशों ने की थी 14.90 लाख की लूट

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमित अग्रवाल चीनी व घी तेल के व्यापारी हैं। उनका मेरठ और आसपास के जिलों में चीनी का कारोबार है। 26 जुलाई की दोपहर को चीनी व्यापारी अमित अग्रवाल अपने नौकर जितेंद्र के साथ कलेक्शन करने निकले थे। जहां उन्होंने शहर और अलग-अलग स्थानों से कलेक्शन भी किया। दोपहर को व्यापारी अमित अग्रवाल गढ़ रोड पर भावनपुर क्षेत्र में अपनी कार में बैठे थे। कार की बराबर की सीट पर ही व्यापारी ने नोटों से भरा हुआ बैग भी रखा था। जबकि व्यापारी का नौकर जितेंद्र कलेक्शन करने गया था। इसी बीच दो बाइकों से चार बदमाश पहुंचे और बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाता, बदमाशों ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। नकाबपोश एक बदमाश ने धमकी दी कि यदि मुहं से आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

प्रेमिका के घर रखी लूट की रकम

SP क्राइम अनित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तेल व्यापारी अमित अग्रवाल कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की गहनता से तलाश की गई। 26 जुलाई 2021 को समय करीब 6 बजे थाना जाफराबाद दिल्ली से एक बाइक UP14DQ8923 घटना को करने के लिये चोरी की गई। जिसके सम्बंध में थाना जाफराबाद दिल्ली में FIR दर्ज है। इसी बाइक को लावारिस हालत में लिसाड़ीगेट मेरठ में छोडकर फरार हो गये थे। घटना को अंजाम देने के लिये तेल व्यापारी के नौकर सरताज उर्फ पहाडी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ने अपने रिश्तेदार शाहिद उर्फ छाती फटा व शहजाद द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये करीब दो माह पहले से ही तेल व्यापारी की रेकी कराई। पूरी जानकारी जुटाकर एक दिन पहले भी सरताज उर्फ पहाडी द्वारा अपने रिश्तेदार शाहिद को घटना का रुट रिहर्सल कराया गया। सरताज उर्फ पहाडी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी बांस वाली गली तारापुरी मेरठ ( व्यापारी का नौकर घटना कराने वाला) व शाह फैसल उर्फ छोटे पुत्र आकिल निवासी दक्षिणी खादरवाला थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लिसाडीगेट मेरठ को पुलिस जेल भेज चुकी है। बुधवार को शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर हाल पता गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर ( घटना करने वाला ) को भी गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1.5 लाख रुपए बरामद किए हैं। शाहिद की एक सहारनपुर में प्रेमिका है, इसी को पैसे दिए थे। बाकी पैसे यह कुख्यात खर्च कर चुका है।

मुरादाबाद में अप्रैल 2021 में डाली थी डकैती

SP क्राइम ने बताया कि शाहिद ने पूछताछ पर बताया कि 27 अप्रैल 2021 को मौहल्ला उदयनगर थाना बिलारी मुरादाबाद में कुलदीप सिंह (रजिस्ट्रार) के घर मीटर चैक करने के बहाने घर मे घुस कर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 24 जून 2021 को कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार मे आयशर ट्रैक्टर एजेन्सी के मालिक से कैश लूटने के लिए एक अपाचे बाइक लूटी, तभी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शाहिद पर 17 मुकदमें दर्ज हैं।

Tags: crime newsmerrut newsup news
Previous Post

पीपल के पत्ते पर सुई की नोक से छिद्र कर बनाया गया श्रीराम जन्मभूमि का मॉडल

Next Post

पुलिस फालोवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई यह वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Suicide

पुलिस फालोवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई यह वजह

यह भी पढ़ें

Dhanteras

केवल तीन झाड़ू का दान आपको बना सकता है धनवान, जानें कैसे

08/09/2021
CM Yogi suspended policemen

एक ही परिवार के तीन बच्चों की हत्या में योगी की बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

15/12/2020

प्रतापगढ़ : सिपाही ने खुद को AK 47 से गोली मारकर की आत्महत्या

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version