• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

Writer D by Writer D
22/06/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Lallan Singh Encounter

Lallan Singh Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला और सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन (Lallan Singh) रविवार देर रात सहारनपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर उस समय हुई जब एसटीएफ की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इस जवाबी कार्रवाई के दौरान लल्लन का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का निवासी ललन सिंह उर्फ लल्लन (Lallan Singh) लंबे समय से कई संगीन अपराधों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 21 जून की रात को एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम सरसावा-नकुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें बदमाशों की मौजूदगी का इनपुट मिला। टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एसटीएफ द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरसावा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ललन सिंह (Lallan Singh) अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। उस पर दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत कुल सात लोगों की बेरहमी से हत्या करने, बैंक डकैती, कैश-वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे कई खौफनाक मामले दर्ज थे।

इसमें मुख्य रूप से 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने और 1 नवंबर 2022 को चंदौली जिले में हुई गोलीबारी व लूट की बड़ी वारदातें शामिल थीं, जिनमें पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

Tags: bihar gangsterLalan Singhlallan singhLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindimost wanted criminalorganized crime gangPolice Encounterrewarded criminalsaharanpur encountersarsawa nakur roadUttar Pradesh Policeइनामी बदमाशपुलिस एनकाउंटरबिहार अपराधीयूपी पुलिसललन सिंहलल्लन सिंहसरसावा नकुर रोडसहारनपुर मुठभेड़सात हत्याओं का आरोपी
Previous Post

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईः मुख्यमंत्री

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

यह भी पढ़ें

arrested

गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत 8 सदस्य गिरफ्तार

14/01/2022
Amarkantak Express

Amarkantak Express के AC कोच में लगी आग, लपटों के बीच सरपट पटरी पर दौड़ी ट्रेन

11/07/2024
malaika arora

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर वापस लौटीं मलाइका अरोड़ा

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version