• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

Writer D by Writer D
22/06/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। खरीदारों की लिवाली की वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर 2.22 प्रतिशत से लेकर 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 6.75 प्रतिशत से लेकर 2.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,783 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,011 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 772 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 357.77 अंक की मजबूती के साथ 77,160.67 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली की वजह से यह सूचकांक फिसल कर 77,008.02 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। पहले 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 77,249.27 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 398.81 अंक की तेजी के साथ 77,201.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 93.50 अंक उछल कर 24,106.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी 24,073.15 अंक के स्तर तक गिर गया, वहीं खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने 24,148.70 अंक तक छलांग भी लगाई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 132.20 अंक की मजबूती के साथ 24,145.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 154.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Newsbusiness updateniftysensexShare Market
Previous Post

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Stock Market
Business

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

05/08/2026
Next Post
Ram Temple

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

Kinnar Akhada

किन्नर अखाडा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

12/04/2021
suicide

गृहक्लेश के चलते महिला ने तीन बेटों को जहर देकर खुद भी खाया, दो मासूमों की मौत

20/12/2020
सीएम योगी

सीएम योगी ने 87 लाख गरीबों के खाते में ट्रांसफर की 1311 करोड़ रुपए पेंशन

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version