• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुझे जहर दिया गया… दिग्गज खिलाड़ी के दावे से खेल जगत में मच गया हड़कंप

Writer D by Writer D
11/01/2025
in खेल
0
Novak Djokovic

Novak Djokovic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस और खाने-पीने का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी लापरवही भी किसी खिलाड़ी के पूरे करियर को बर्बाद कर सकती है। बड़े-बड़े और दिग्गज खिलाड़ी अपनी डाइट को लेकर काफी सचेत रहते हैं। हालांकि अब एक दिग्गज खिलाड़ी ने एक बड़ा खुलासा करके दुनिया को हैरान कर दिया है। सर्बिया के मशहूर टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में जहर दिया गया था। उनके इस दावे से खेल जगत में हड़कंप मच गया है। नोवाक जोकोविच ने यह भी बताया कि ऐसा कब हुआ था।

जनवरी 2022 में ऑस्ट्रेलिया में दिया गया था जहर

दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने दुनियाभर में अपने खेलने से बड़ा नाम कमाया है। पूरी दुनिया में उन्हें पहचाना जाता है। वे इस खेल के सबसे बड़े दिग्गजों में से एक हैं हालांकि करीब तीन साल पहले किसी ने उनकी जान लेने की कोशिश की थी। यह खुलासा नोवाक ने हाल ही में किया।

उन्होंने GQ से बात करते हुए बताया, ‘मुझे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और मुझे एहसास हुआ कि मेलबर्न के उस होटल में मुझे कुछ ऐसा खाना खिलाया गया था, जिसमें जहर मिला था। सर्बिया वापस आने पर मुझे कुछ बातें पता चलीं’। जोकोविच ने आगे बताया, ‘मैंने कभी किसी को सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया। सच कहूं तो मुझे इससे काफी धक्का लगा था’।

जनवरी 2022 में जोकोविच (Novak Djokovic)  ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाने के चलते उन्हें इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था। इसके बाद उन्हें मेलबर्न के एक होटल में ठहराया गया था। नोवाक जब सर्बिया लौटे तो उन्हें को एहसास हुआ कि खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया था।

जोकोविच एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। 12 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है। उनकी नजरें ग्रैंडस्लैम में अपने 25वें खिताब को जीतने पर टिकी होगी। इससे पहले नोवाक ने 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना 10वां खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

Tags: Novak djokovicsports newstennis player
Previous Post

‘यमुना में झाग अब नहीं…’, दिल्ली चुनाव के लिए BJP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

Next Post

प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Writer D

Writer D

Related Posts

India won the Under-19 World Cup for the sixth time.
Main Slider

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

06/02/2026
Flying Fairy PT Usha's husband passes away
Main Slider

उड़नपरी पीटी उषा के पति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

30/01/2026
Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.
खेल

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

17/01/2026
Gautam Gambhir
खेल

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल

16/01/2026
Bodies of two women players found in SAI hostel
केरल

SAI हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों मिले दो महिला खिलाड़ियों के शव, मचा हड़कंप

15/01/2026
Next Post
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

यह भी पढ़ें

stop dead bodies from flowing into rivers

शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने के लिए योगी सरकार ने किया टीम का गठन

16/05/2021
workouts

बिना किसी इक्वीपमेंट घर पर ही करें ये 4 कार्डियो एक्सरसाइज

18/08/2021
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case: अतीक का नौकर गिरफ्तार, असद की गाड़ी में रखी राइफल, शूटरों को पहुंचाए पैसे

02/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version