• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल: विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
02/05/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/शंकरगढ़/मालखरौदा/मुंगेली। कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है, करारा जवाब देना है।

बलरामपुर के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री (CM Sai) ने भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपये खरीद न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं।

श्री साय (CM Sai) ने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। अस्सी से ज्यादा बार संविधान से छेड़छाड़ करने वाली कांग्रेस का यह कयास हास्यास्पद है कि मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाएगा।

सीएम साय (CM Sai) ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल जारी कर दी गई है। यह योजना तब तक जारी रहेगी जब तक जनता का आशीर्वाद उनकी सरकार को मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा भूपेश बघेल केवल 5 किलो चावल देने का आरोप हम पर लगा रहे हैं। जबकि 5 किलो चावल तो मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल ही रहा है और हमारी सरकार भी गरीबों को उनके हक का राशन दे रही है।

भूपेश की सभाओं में नहीं आ रहे लोग-सीएम ने कहा कि कल भूपेश बघेल अपने झूठ की दूकान लेकर उनके कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सभा लेने पहुंचे मगर लोग नहीं जुटे। बमुश्किल हजार-बारह सौ लोग ही जुटाए जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ का न आना उनके दौर में उनकी सरकार के कामकाज का आईना दिखाता है। कांग्रेस की संभावित हार देखकर भूपेश बघेल लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, उनके झूठ का उन्हें करारा जवाब देगी।

कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को भी नहीं छोड़ा-कांग्रेस को घेरते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार के जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार किया। जिससे कि हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं पाया। अब हमारी सरकार आ गई है सभी घरों में नल से जल पहुँचाने का काम हो रहा है। लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होगा।

पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को दी श्रद्धांजलि-

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने अपने उद्बोधन के शुरुआत में क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में हम सब एक साथ विधायक थे। उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री साय ने भाजपा नेता शंकर मरावी के पिता के निधन पर भी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा का संकल्प पत्र – मोदी की गारंटी-सक्ती के मालखरौदा में आयोजित जनसभा में भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(CM Sai) ने कहा कि मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। अब देश-प्रदेश में किसी भी गरीब के मकान कच्चे नहीं रहेंगे। सबको पक्का मकान मिलेगा।

सीएम साय से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने की मुलाकात

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विनाश की ओर धकेला-देर शाम मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया।

श्री साय (CM Sai) ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जिसने मात्र 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। अब छत्तीसगढ़ का समुचित विकास भाजपा सरकार के हाथों में है। आप सबके आशीर्वाद से हम सब छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे।

विष्णु देव साय ने सरगुजा लोकसभा के लिए चिंतामणि महाराज, जांजगीर-चांपा के लिए श्रीमती कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान करने का आग्रह किया।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev Sailok sabha elections 2024National newsRaipur news
Previous Post

भाजपा की जुमलेबाजी इस बार काम नहीं आने वाली, विदाई तय: मायावती

Next Post

अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Illegal Madrassa

अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के तेज झटके से हिला उत्तराखंड, घरों से बाहर निकले लोग

11/09/2021
बीमार कंपनियां

जल्द बंद होंगी बीमार सरकारी कंपनियां, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

06/11/2020
Siddharth came in support of Shahnaz, Manoj Bajpai gave winning answer

शहनाज के सपोर्ट में आए सिद्धार्थ, मनोज बाजपेई ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version