• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब देश के लिये राजनीति के माध्यम से तत्पर : कर्नल विजय

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत के भाई और हाल में ही उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल सेवानिवृत्त कर्नल विजय रावत ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर वह पार्टी में आए हैं। उन्होने कहा कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों से समाज में कार्य करने में अक्षम रहे, लेकिन अब राजनीति के माध्यम से प्रदेश और देश की सेवा के लिए तत्पर हैं।

कर्नल (से.) विजय ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। चाहे दशकों से लंबित वन रैंक वन पेशंन का लाभ पूर्व सैनिकों को दिलाने की बात हो, चाहे भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए नए-नए साजो सामान मुहैया कराने की, जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ-साथ राफेल जैसे अत्याधुनिक विमान सेना को सुर्पुद कराया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानो की जरूरत को समझा और उन्हे आधुनिकतम साज-सामान से लैस किया। उन्होने कहा कि एक समय ऐसा था, जब सेना के अधिकारियों को सीमा पर तत्काल दुश्मन का जबाब देने के लिए भी दिल्ली की और देखना पड़ता था, लेकिन अब उन्हे मुंह तोड़ जबाब देने का पूरा अधिकार मिला हुआ है।

श्री रावत ने कहा कि श्री मोदी ने सेना में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देते हुए स्थायी कमीशन के साथ महिलाओ की भर्ती बढाई गई। उन्होने कहा कि हमारा प्रदेश दो-दो सीमावर्ती देशो से लगा हुआ है, ऐसे में अपनी सीमाओं की मजबूती के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का जाल विछाया जा रहा है। देश में शहीदों को सही सम्मान देने का काम भी कारगिल युद्ध के समय से ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने शुरू किया।

झूठ के आधार पर शिगूफ़ा छोड़ने वाले दल, आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे : दिनेश शर्मा

कर्नल विजय ने राज्य के पूर्व सैनिको, सैनिकों के परिवारों व उत्तराखण्ड की जनता से आग्रह करते हुये कहा कि समय की मांग के अनुरूप, प्रदेश को विकास, सुरक्षा और समृद्धि देने के लिए चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतदान से जिताना आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजयेन्द्र अजय, राजीव तलवार, अजीत नेगी, हरीश चमोली समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: col vijay rawatNational newsUttrakhand News
Previous Post

झूठ के आधार पर शिगूफ़ा छोड़ने वाले दल, आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे : दिनेश शर्मा

Next Post

सीएम योगी ने किया प्रबुद्ध लोगों से संवाद, विपक्ष पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने किया प्रबुद्ध लोगों से संवाद, विपक्ष पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

निखरी स्किन के लिए करें इस दाल का इस्तेमाल

27/08/2025
Moto GP Bharat

2024 में फिर यूपी लौटेगा मोटो जीपी भारत

26/09/2023
irrfan khan son babil

पिता इरफान खान की फोटो शेयर कर इमोशनल हुए बेटे बाबिल

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version