• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sanchar Saathi अब फोन में जबरन इंस्टॉल नहीं होगा, सरकार ने वापस लिया आदेश

Desk by Desk
04/12/2025
in Tech/Gadgets
0
अब फोन में जबरन नहीं डलेगा Sanchar Saathi App, सरकार ने कर दिया साफ
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने कहा कि संचार साथी ऐप (Sanchar Saathi App) को सभी स्मार्टफोन्स में प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य नहीं है. यूजर्स खुद तक कर सकते हैं कि उन्हें ऐप डाउनलोड करना है या नहीं. इसके अलावा यूजर्स कभी भी इस ऐप को फोन से हटा सकते हैं. सरकार ने हाल ही में सभी स्मार्टफोन कंपनियों को 90 दिनों के भीतर अपने स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप को प्री इंस्टॉल करने के लिए कहा था. इस फैसले के कुछ ही दिनों में देशभर में प्राइवेसी, निगरानी और यूजर की स्वतंत्रता को लेकर तीखी बहस छिड़ गई थी. विरोध के बाद संचार मंत्रालय ने कहा कि ऐप को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा. सरकार का दावा है कि लोग खुद ही इस ऐप को तेजी से अपना रहे हैं, इसलिए अब इसे स्वैच्छिक रखा जाएगा.

फैसला क्यों लिया गया वापस

1 दिसंबर को जारी आदेश के बाद सरकार पर संभावित निगरानी और यूजर चॉइस में दखल देने का आरोप लगाया था. Sanchar Saathi का अनिवार्य प्री-इंस्टॉल होने से यह चिंता बढ़ गई थी कि सरकार यूजर्स के डिवाइस और डेटा तक अधिक पहुंच बना लेगी. बढ़ते दबाव और आलोचना को देखते हुए संचार मंत्रालय ने 3 दिसंबर को आदेश वापस लेने का ऐलान किया. मंत्रालय ने कहा कि ऐप केवल यूजर्स को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए है और इसमें किसी तरह का निगरानी मैकेनिज्म नहीं है.

ज्यादा डाउनलोड की वजह से वापस लिया आदेश

सरकार के अनुसार, Sanchar Saathi की “तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता” अनिवार्य प्री-इंस्टॉलेशन को वापस लेने का मुख्य कारण है. प्रेस रिलीज में बताया गया कि घोषणा के बाद एक ही दिन में 6 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए, जो सामान्य आंकड़ों से दस गुना अधिक हैं. 2023 में लॉन्च हुए इस ऐप के अभी 1.4 करोड़ यूजर्स हैं और रोजाना लगभग 2,000 साइबर फ्रॉड रिपोर्ट की जाती हैं. सरकार का कहना है कि यूजर्स पहले से ही इसे डाउनलोड कर रहे हैं, इसलिए इसे मजबूरी बनाने की जरूरत नहीं है.

क्या है Sanchar Saathi ऐप और क्यों था विवाद

Sanchar Saathi ऐप नागरिकों को फर्जी या डुप्लिकेट IMEI वाले फोन की शिकायत, साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग और संदिग्ध कॉल अलर्ट जैसी सेवाएं देता है. DoT ने सुरक्षा कारणों से इसे सभी नए स्मार्टफोन्स में मार्च 2026 से प्री-इंस्टॉल करने का निर्देश दिया था. विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि कई विशेषज्ञों का कहना था कि किसी भी ऐप को सरकार द्वारा अनिवार्य बनाना यूजर की आजादी और प्राइवेसी के खिलाफ है. विपक्ष ने भी इसे संभावित सर्विलांस टूल बताकर सवाल उठाए थे.

अब क्या होगा: यूजर्स कर सकेंगे इंस्टॉल या अनइंस्टॉल

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब Sanchar Saathi ऐप पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा और कोई भी मोबाइल निर्माता इसे फोन में पहले से इंस्टॉल नहीं करेगा. यूजर्स चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो हटा सकते हैं. मंत्रालय का कहना है कि यह ऐप केवल सुरक्षा और फ्रॉड रोकथाम के लिए है और इसका कोई अन्य छिपा हुआ उद्देश्य नहीं है. आदेश वापस लेने से प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों पर फिलहाल विराम लग गया है.

Tags: Sanchar Saathi App
Previous Post

Redmi 15C 5G लॉन्च! Vivo-Poco की ‘नींद’ उड़ाने आ गया ये सस्ता 5G फोन

Next Post

अमेरिका में Made in India स्मार्टफोन की धूम, एक्सपोर्ट 3 गुना बढ़ा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
अमेरिका में Made In India स्मार्टफोन की धूम, एक्सपोर्ट 3 गुना बढ़कर 1.47 अरब डॉलर के पार

अमेरिका में Made in India स्मार्टफोन की धूम, एक्सपोर्ट 3 गुना बढ़ा

यह भी पढ़ें

Aishwarya Rai Bachchan- Aaradhya

ऐश्वर्या राय ने अपने इन्स्टा अकाउंट के जरिये फैन्स को दी दशहरा की बधाई

25/10/2020
PM KP Sharma Oli

वार्ता के जरिए भारत से वापस लेंगे लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा : ओली

27/11/2021
J&K High Court

उप्र आवास विकास परिषद में Junior Engineer के पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version