• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में बहेगी अब विकास की गंगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
08/01/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धमतरी। एकलव्य खेल मैदान धमतरी में आठ जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 268 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किए हैं, इससे धमतरी समेत छत्तीसगढ़ में अब विकास की गंगा बहेगी। देश के प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर कार्य किया जा रहा है। डा शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) ने कहा कि धमतरी जिले में 268 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किए हैं, इसके लिए उन्होंने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे धमतरी जिला में निश्चित रूप से विकास की गंगा बहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल से लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ मिल रहा है। एक साल के कार्यकाल में मोदी की गारंटी को शत्-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर उनका गृहप्रवेश भी करा रहे हैं। चालू खरीफ विपणन वर्ष में हमने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर रिकार्ड धान खरीदी की है।

वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की राशि प्रदाय की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाते हुए पीएससी घोटाला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। वहीं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

जिले के लिए की तीन बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने नौ हजार से ज्यादा हितग्राहियों को उनके भूमि का मालिकाना हक प्रदाय करने के उद्देश्य से स्वामित्व कार्ड का वितरण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने धमतरी के विकास के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की है। इनमें धमतरी में नालंदा परिसर का निर्माण, कंडेल में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण, शासकीय महाविद्यालय धमतरी में विधि विभाग के लिए भवन निर्माण की घोषणा शामिल है।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सुशासन चक्र स्टाल का निरीक्षण किया। स्टाल में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिल रही एक हजार रुपये के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रम व जिले की विकास गतिविधियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हुआ है। पीएम की गारंटी और सीएम के सुशासन में सभी को विभिन्न योजनाओं का लाभ बराबर मिल रहा है। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वामित्व योजना के तहत जिले में 9402 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया है, इसके लिए संबंधित हितग्राहियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विधायक कुरुद अजय चन्द्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। धमतरी जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में इन उद्योगों के क्रियाशील होने और इनसे रोजगार सृजन की बात कही।

कार्यक्रम को सांसद रूपकुमारी चौधरी, भोजराज नाग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, पूर्व विधायक सिहावा पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, कलेक्टर नम्रता गांधी, एसपी आंजनेय वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: CM Vishnu Dev Sai
Previous Post

पेयजल के साथ 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई हेतु पानी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Next Post

पिंजरों से करें घर की सजावट, यहां से ले आइडियाज

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post
Birdcage

पिंजरों से करें घर की सजावट, यहां से ले आइडियाज

यह भी पढ़ें

नाबार्ड

नाबार्ड ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्तियां

11/08/2020
Piyali Das

Sandeshkhali Case: बीजेपी कार्यकर्ता ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजी गई पियाली दास

15/05/2024
मेक्सिको ड्रग माफिया

मेक्सिको में ड्रग माफिया की आपसी लड़ाई में सड़क पर मिलीं गोलियों से छलनी 7 लाशें

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version