• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘लंगड़ा’ भेड़िया हुआ और भी खूंखार, दो बच्चियों के बाद अब महिला पर किया हमला

Writer D by Writer D
12/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Wolf

Wolf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले में भेड़िये (Wolf) के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो बालिकाओं पर हमले के बाद बुधवार को देर रात एक महिला पर भेड़िये ने हमला किया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना खैरीघाट इलाके की ग्राम पंचायत भवानी पुर का मजरा कोरियन पुरवा निवासी प्रताप की पत्नी पुष्पा देवी (55) बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान भेड़िये ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

आनन-फानन परिजन एम्बुलेंस की मदद से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज बहराइच में महिला का इलाज चल रहा है।

भेड़िये (Wolf) ने दो बालिकाओं पर किया हमला

इससे पहले, बहराइच के ही खैरीघाट क्षेत्र के महजिदिया निवासी शिवानी (10) और हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन (11) पर भेड़ियों (Wolves) ने मंगलवार रात हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वहीं, बौंडी क्षेत्र में ग्रामीणों ने भेड़िया देखने का दावा किया है। जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है। 45 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई।

जानकारी के अुनसार, शिवानी मंगलवार रात मां किराना के साथ घर में सो रही थी। देर रात भेड़िये (Wolf) ने उसे चारपाई से नीचे खींचने का प्रयास किया। इस बीच शिवानी चीख पड़ी। मां के शोर बचाने पर भेड़िया उसे छोड़कर भाग निकला।

Operation Bhediya: पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, 35 गांवों में खौफ का माहौल

वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी सुमन की गर्दन भेड़िये ने दबोचकर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहरा दे रहे ग्रामीण और परिजन दौड़े तो सुमन की जान बची। ग्राम पंचायत यादवपुर में बुधवार सुबह भेड़िया ने बालकराम के पड़वा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इलाकों में बढ़ी दहशत

वन विभाग की ओर से मंगलवार को ही एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया है। लेकिन इसके बाद से हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार की रात भेड़िया ने खैरीघाट व हरदी थाना क्षेत्र में जहां बालिकाओं पर हमला किया तो वहीं कोतवाली देहात में पड़वा को घायल कर दिया। वहीं बौंडी थाना क्षेत्र में भी भेड़िया दिखा। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक से अधिक भेड़िया हैं।

Tags: Bahraich Newscrime newsup newswolf attacks
Previous Post

UGC NET 2024 आन्सर-की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

Next Post

CJI के घर गणपति पूजन में शामिल हुए पीएम मोदी, बप्पा की उतारी आरती

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
PM Modi

CJI के घर गणपति पूजन में शामिल हुए पीएम मोदी, बप्पा की उतारी आरती

यह भी पढ़ें

The Deputy Governor of Yamanashi Prefecture in Japan met with CM Yogi.

CM योगी से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप राज्यपाल ने की भेंट

28/01/2026
dr. dinesh sharma

डिग्री धारकों को रोजगार के लिए नहीं पड़ेगा भटकना : डा शर्मा

14/03/2021
Madhuri Dixit Gunde Amitabh Bachchan Govinda

माधुरी दीक्षित के लिए गुंडों से लड़ गए थे अमिताभ बच्चन और गोविंदा

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version