• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब UPI के जरिए कर सकेंगे कैश डिपॉजिट, RBI का बड़ा ऐलान

Writer D by Writer D
05/04/2024
in Business
0
UPI

UPI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब आप यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए भी कैश डिपॉजिट मशीन (Cash Deposit Machine) से पैसे जमा कर सकेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Central Reserve Bank Governor Shaktikanta Das) ने जानकारी दी है। चालू वित्त वर्ष (Current Financial Year) की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों के बारे में बताते हुए शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि आरबीआई (RBI) का यूपीआई (UPI)  के जरिये कैश डिपॉजिट करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है। हालांकि, इस सुविधा के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है लेकिन कैशलेस डिपॉजिट (Cashless Deposit) की दिशा में यह केंद्रीय रिजर्व बैंक (Central Reserve Bank) का दूसरा बड़ा प्रयास है। बता दें कि वर्तमान में कैशलेस डिपॉजिट (Cashless Deposit) सिर्फ डेबिट कार्ड के जरिए किया जा रहा है।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (Monetary Policy Review) पेश करते हुए कहा-एटीएम में यूपीआई का उपयोग करके कार्डलेस कैश निकासी से प्राप्त अनुभव को देखते हुए अब यूपीआई (UPI)  का उपयोग करके नकदी जमा करने वाली मशीन (CDM ) में पैसा जमा करने की सुविधा भी प्रदान करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा। आरबीआई (RBI)  के अनुसार, बैंकों कर नकदी जमा मशीनों के उपयोग से जहां एक तरफ ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है। वहीं बैंक शाखाओं में नकदी-जमा करने को लेकर दबाव कम हुआ है। अब यूपीआई (UPI) की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया गया है।

कैश कैरी करने से मुक्ति

जानकारों के मुताबिक ये उन ग्राहकों के लिए भी राहत की बात है जो नकद रकम लेकर कैश डिपॉजिट मशीन (Cash Deposit Machine) तक पहुंचते हैं। आमतौर पर ग्राहक नकद रुपये लेकर जाते हैं और कैश डिपॉजिट मशीन (Cash Deposit Machine) के जरिए किसी अन्य के बैंक अकाउंट में जमा कर देते हैं।

रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

जानकारों का अनुमान है कि इस प्रक्रिया को यूपीआई (UPI)  के जरिए होने से आपको कैश कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतलब ये कि आपके कैश डिपॉजिट मशीन (Cash Deposit Machine)  पर एक स्कैनर आएगा और वहां जरूरी वेरिफिकेशन के बाद स्कैन कर पैसे जमा कर सकेंगे।

नोट की समस्या का समाधान

अकसर देखा गया है कि कैश डिपॉजिट मशीन (Cash Deposit Machine)  में कई सही नोट को भी एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। ऐसे में सही नोट का चयन करना एक बड़ी चुनौती होती है। यूपीआई (UPI) की सुविधा आ जाने से ग्राहकों की यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiRBIupiUPI Payment
Previous Post

17 लाख मदरसा छात्रों को ‘सुप्रीम’ राहत, यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

Next Post

जानें CUET PG 2024 की आंसर-की कब होगी जारी, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
Next Post
answer key

जानें CUET PG 2024 की आंसर-की कब होगी जारी, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

krushna abhishek govinda

मशहूर मामा-भांजे की जोड़ी गोविंदा और कृष्णा के बीच तनाव और बढ़ा

17/11/2020
गैंगस्टर दिलीप मिश्रा

पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा पर कसा योगी सरकार का शिकंजा, 12 संपत्तियां होंगी जब्त

01/09/2020
CM Yogi will do life prestige through law

प्राण प्रतिष्ठा संग होगा गोरक्षपीठ के देव लोक का विस्तार

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version