• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेरिस और लन्दन की तर्ज पर विकसित होंगे कुम्भ नगरी के स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन

Writer D by Writer D
27/07/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Mahakumbh-2025

Mahakumbh-2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार कई स्तरों पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कुम्भ नगरी (Kumbhnagari) प्रयागराज के स्ट्रीट वेंडिंग जोन का कायाकल्प इसी का एक हिस्सा है जिसमें पहली बार पेरिस और लन्दन की स्ट्रीट वेंडिंग जोन की झलक देखने को मिलेगी। कुम्भ मेला प्रशासन ने इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है।

स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार 

स्मार्ट सिटी प्रयागराज में अब स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था भी स्मार्ट बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर कुम्भ मेला प्रशासन इसे लेकर नयी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। प्रयागराज शहर से कुम्भ मेला (Kumbh Mela) क्षेत्र में पहुचने के पहले देश – विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्ट्रीट वेंडिंग की विश्व स्तरीय व्यवस्था देखने को मिले इसे लेकर प्रशासन ने रोड मैप तैयार कर लिया है । कुम्भ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद बताते हैं कि शहर में स्वच्छता के साथ स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था में बड़े बदलाव कर इसे अलग स्वरूप दिया जा रहा है।

पेरिस और लन्दन की झलक दिखेगी कुम्भ नगरी के स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन में

सुनियोजित स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन से से जहाँ एक तरफ शहर में सड़कों के अतिक्रमण की समस्या से भी निजात मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ शहर में स्वच्छता की स्थिति भी बेहतर होती है। प्रयागराज के स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन का खाका तैयार कर रहे कुम्भ मेला प्राधिकरण ने इसे ध्यान में रखकर शहर के सभी स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन के कायाकल्प की योजना तैयार की है।

सारनाथ में पर्यटकों के लिए योगी सरकार बनवाएगी मल्टीफंक्शनल पार्क

कुंभ मेला अधिकारी बताते हैं कि इस बार महाकुंभ (Mahakumbh) में शहर के विभिन्न हिस्सों से संगम तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत सभी वेंडिंग ज़ोन एक ही थीम पर विकसित किये जा रहे हैं। यह व्यवस्था पेरिस और लंदन की स्ट्रीट वेंडिंग जोन की याद ताजा करायेगी। वेंडिंग जोन को एक ही डिजाइन और एक ही कलर में विकसित किया जाएगा। यहाँ सोलर लाईट का इस्तेमाल किया जायेगा।

शहर में 18 नए वेंडिंग जोन होंगे स्थापित

स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था स्थानीय लोगों का रोजगार संरक्षण भी करती है। महाकुम्भ (Mahakumbh) में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक स्थानीय लोगो को इससे रोजगार मिल सकता है । इसके लिए शहर में इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है ।

नगर निगम प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग के मुताबिक़ अभी शहर में 2 स्ट्रीट वेंडिंग जोन है कुम्भ तक इनकी संख्या बढ़ाकर 18 की जायेगी। इससे 4 हजार से अधिक स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा। स्ट्रीट वेंडर चिन्हित कर उनका डिजिटल रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है।

Tags: MahakumbhMahakumbh 2025Prayagraj Newsup news
Previous Post

सारनाथ में पर्यटकों के लिए योगी सरकार बनवाएगी मल्टीफंक्शनल पार्क

Next Post

पूरे देश में लगेंगे यूपी जैसे जन आरोग्य मेले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Jan Arogya Mela

पूरे देश में लगेंगे यूपी जैसे जन आरोग्य मेले

यह भी पढ़ें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराईं 18 गाड़ियां,

कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं 18 गाड़ियां, कई घायल

01/01/2021

PM मोदी ने ‘पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ का किया शुभारंभ

25/10/2021
illegal liquor

अवैध शराब के दो कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version