• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब घर बैठे बनेगा आपका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस : अशोक कटारिया

Desk by Desk
31/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस Learning driving license will be made at home

घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। यूपी में वाहन चालकों को अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, अस्थायी वाहन पंजीकरण जैसे कार्यों के लिए आरटीओ दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता को सरकारी पोर्टल पर आधार कार्ड नंबर प्रमाणीकरण कराने के बाद लोग बगैर संपर्क के डीएल और वाहन पंजीकरण कार्य घर बैठे करा सकेंगे। इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने रविवार को सर्किट हॉउस में पत्रकारों को बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस जल्दी बनवाने के लिए सरकार की ओर से नई व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग अब रेलवे व पासपोर्ट की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस में भी तत्काल सेवा शुरू करने जा रहा है। यह व्यवस्था प्रदेश में जल्द ही लागू होगी। ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला उप्र पहला राज्य होगा।

आज है डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का बर्थडे, 12 साल पहले बन गईं थी 34 बेटियों की मां

उन्होने बताया कि अभी सिर्फ एसी बसों के ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे हैं। जल्द यह व्यवस्था साधारण बसों में भी शुरू की जाएगी। इस पर काम किया जा रहा है। विभागों में स्टाफ की कमी के सवाल पर कहा कि सभी विभागों से खाली पदों की संख्या आदि की जानकारी लेकर उसकी सूचना सरकार को दे दी गई है। जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर उन्होने कहा कि देश में किसानों की संख्या करोड़ों में हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों की तुलना में कृषि कानून से संतुष्ट किसानों का बहुमत अधिक है। इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन की कमी पर कहा कि कैशलेस एंड्रायड मशीन की टेंडर प्रक्रिया में हैं। तीन माह में ही सभी डिपो में नई मशीनें पहुंच जाएगी।

श्री कटारिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज से जोड़े जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए गए हैं। मंत्री ने रीजन के सभी गांवों का रूट बनाकर उसमें रोडवेज की सेवा शुरू करने की बात कही है। अब अनुबंधित बसें रास्ते में जगह-जगह रुकने के बजाय निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकेंगी। बरेली रीजन से कुल 683 बसों का संचालन अलग- अलग रूटों पर किया जाता है।

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने किसी भी डिपो की बस में यात्रियों को बस स्टॉप के अलावा रास्ते में न उतारने- चढ़ाने के निर्देश दिए। नियम का पालन न करने वाले चालक- परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

Tags: Ashok Katarialearning driving licenseLearning driving license will be made at homeअशोक कटारियाघर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंसलर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
Previous Post

रितेश पांडे के गाने ‘लाल साड़ी’ ने लगाई आग, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है वीडियो

Next Post

मोनालीसा और निरहुआ का बोल्ड डांस, हिली पलंग के पाई ने इंटरनेट पर लगाई आग

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
nirhua-monalisa

मोनालीसा और निरहुआ का बोल्ड डांस, हिली पलंग के पाई ने इंटरनेट पर लगाई आग

यह भी पढ़ें

कोई भी कानून पूरा खराब और प्रतिकूल नहीं हो सकता : तोमर

11/12/2020
कनक दुर्गा मंदिर मंदिर

विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में भूस्खलन से हड़कंप, पांच श्रद्धालु घायल

22/10/2020
CM Yogi rewarded the wrestling winners

खेल समय बर्बाद करने का नहीं, हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version