• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब यूपीआई से बड़ा ट्रांजेक्शन करना हुआ आसान, NPCI ने बढ़ा दी इतनी लिमिट

Writer D by Writer D
04/09/2025
in Business
0
UPI

UPI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम तौर पर UPI से पैसे भेजने की 1 लाख रुपये की सीमा होती है। लेकिन अब 15 सितंबर, 2025 से यह लिमिट कुछ खास लेन-देन के लिए काफी बढ़ा दी गई है। NPCI ने इस बदलाव की घोषणा की है जिससे टैक्स भरने, बीमा प्रीमियम चुकाने, लोन की EMI देने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे ट्रांजेक्शन में अब 10 लाख रुपये तक का भुगतान 24 घंटे में किया जा सकेगा।

इस साल टैक्स भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 है। इस वजह से NPCI ने टैक्स संबंधित UPI ट्रांजेक्शन की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और 10 लाख रुपये प्रति 24 घंटे कर दिया है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो बड़ी रकम UPI से पे करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक लिमिट की वजह से रुक जाते थे।

किन लेनदेन पर लागू होगी नई लिमिट?

ये बदलाव सिर्फ P2M (Person to Merchant) ट्रांजेक्शन पर लागू होंगे। यानी जब आप किसी सत्यापित व्यापारी को भुगतान करते हैं जैसे बीमा कंपनी, ब्रोकरेज फर्म, टैक्स पोर्टल या बैंक आदि। वहीं P2P (व्यक्ति से व्यक्ति) ट्रांजेक्शन की लिमिट अभी भी 1 लाख रुपये प्रतिदिन ही रहेगी।

इन श्रेणियों में बढ़ी लिमिट

टैक्स पेमेंट (MCC 9311): अब UPI से 5 लाख रुपये एक बार में और 10 लाख रुपये 24 घंटे में दिए जा सकते हैं।
इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट: पहले 2 लाख रुपये की सीमा थी, अब 5 लाख प्रति ट्रांजेक्शन और 10 लाख प्रतिदिन।
लोन EMI, B2B कलेक्शन: इन सब पर भी 5 लाख प्रति लेनदेन और 10 लाख प्रति 24 घंटे की लिमिट।
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट: पहले जहां 2 लाख रुपये की सीमा थी, अब 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और 6 लाख की डेली लिमिट होगी।
विदेशी मुद्रा (FX रिटेल): विदेशी मुद्रा खरीद-बिक्री के लिए भी अब 5 लाख की प्रति ट्रांजेक्शन सीमा लागू होगी।
डिजिटल अकाउंट और FD: डिजिटल सेविंग अकाउंट खोलने और FD बनाने के लिए अब 5 लाख तक की लेनदेन की छूट।

क्या सभी बैंकों पर लागू होंगी ये लिमिट?

NPCI ने यह लिमिट सभी बैंकों, ऐप्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) पर लागू करने को कहा है। लेकिन, बैंकों को यह छूट भी दी गई है कि वे अपनी आंतरिक नीतियों के अनुसार कुछ सीमाएँ खुद तय कर सकते हैं। यानी यह संभव है कि किसी बैंक में यह लिमिट तुरंत न मिले लेकिन अधिकांश बैंक 15 सितंबर से इसे लागू करेंगे।

IPO के लिए क्या सीमा है?

अगर आप IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) में UPI से बोली लगाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि यहां लिमिट अभी भी 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन ही रहेगी। IPO के लिए 10 लाख की नई लिमिट लागू नहीं होगी।

इस बदलाव का सीधा फायदा बड़े व्यापारी और प्रोफेशनल्स को होगा जो UPI से टैक्स, बीमा या निवेश करते हैं। साथ ही सामान्य उपभोक्ता जो EMI, FD या डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते हैं उनकों भी फायदा होगा।

Tags: upi
Previous Post

दिल्ली में आएगी जल प्रलय, यमुना के विकराल रूप से दहशत

Next Post

ABVP के समर्थन में उतरे अरुण राजभर, आंदोलन को ठहराया जायज

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
Next Post
Arun Rajbhar

ABVP के समर्थन में उतरे अरुण राजभर, आंदोलन को ठहराया जायज

यह भी पढ़ें

MENTAL HIP-HOP

इमोशन बैलेंसिंग का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी ‘MENTAL HIP-HOP ’ बुक : अर्जुन गौड़

04/12/2020
Kajal Aggarwal

काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी की सामने आईं फोटोज

30/10/2020
Uttarakhand Diploma Engineers Federation Holds Talks with CM Dhami

इंजीनियर्स हड़ताल पर सरकार सक्रिय: समाधान को सब-कमेटी गठित

10/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version