• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती के घर में अचानक दनदनाते घुसे NSG कमांडो, सायरन बजाती एंबुलेंस हुई दाखिल, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
18/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी में बड़े उलटफेर के बीच मंगलवार को सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के घर पर अजीब सी गहमागहमी देखी गई। बेहद सुरक्षित आवास पर सुबह एकाएक एनएएसजी कमांडो (NSG Commandos) का दल अचानक धड़धड़ाते हुए घर के अंदर दाखिल हुआ। बता दें कि इसी घर के अंदर मायावती (Mayawati)  रहती हैं। जहां सायरन बजाती हुई एंबुलेंस इस घर के भीतर दाखिल हुई और फिर NSG कमांडो के घेरे में बाहर आई। इस दौरान यूपी पुलिस (UP Police) का अमला भी घर के अंदर और बाहर मौजूद था। इस दौरान साथ में मेडिकल टीम भी थी। सबकी नजरें घर के गेट पर टिकी थीं, क्‍योंकि हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ है तो अचानक बसपा प्रमुख के घर के अंदर एनएसजी कमांडो घुसे हैं और एंबुलेंस भी बाहर आई है?

बताते चलें कि एनएसजी सुरक्षा प्राप्त यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati)  की सुरक्षा को जांचने के लिए मंगलवार को एनएसजी कमांडोज द्वारा 9 माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर मॉक ड्रिल की गई। सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और NSG के सुरक्षाकर्मी इसमें शामिल रहे। स्थानीय पुलिस, फायर विभाग और मेडिकल टीम भी अपनी एंबुलेंस के साथ यहां मौजूद रही।

बाकायदा एंबुलेंस के साथ जो तमाम एनएसजी के कमांडोज मायावती के आवास के अंदर दाखिल हुए। इस दौरान बेहद यहां चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई। जांचा गया कि अगर कोई आपातकालीन स्थिति होती है तो उसे कैसे निपटा जाएगा?

मायावती का एक और एक्शन, अब भाई आनंद कुमार को इस पद से हटाया

एनएसजी देश दुनिया के बेहतरीन कमांडोज में से एक माने जाते हैं, उनकी ओर से यह मॉक ड्रिल की गई। थोड़ी देर बाद एनएसजी के कमांडो व अधिकारी मायावती के आवास से बाहर निकलते हुए नजर आए। यूपी में एनएसजी सुरक्षा सिर्फ उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीसरी खुद मायावती हैं।

इसी आवास में मायावती (Mayawati)  की सुरक्षा में एनएसजी कमांडोज हर वक्त तैनात रहते हैं। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्या रणनीति हो सकती है? किस तरह की तैयारी होगी, उसको देखने, जांचने के लिए आज एनएसजी कमांडोज द्वारा उनके आवास पर मॉक ड्रिल की गई है।

Tags: Lucknow Newsmayawati
Previous Post

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Next Post

1498 गंभीर मरीजों को जिले में ही मिली ‘जिंदगी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Next Post
ICU

1498 गंभीर मरीजों को जिले में ही मिली ‘जिंदगी’

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ: सीएम योगी

03/05/2024
CM Dhami

सीएम धामी ने शिव भक्तों को कावड़ यात्रा दी शुभकामनाएं, मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

22/07/2024
महाराष्ट्र के पांच जिलों में सात दिनों का लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए त्रिपुरा में 3 दिन का पूर्ण लॉकडाउन

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version