• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 88.45 लाख, 82.49 लाख से अधिक मरीज रोगमुक्त

Writer D by Writer D
16/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है तथा 43 हजार से अधिक और मरीजों के ठीक होने के साथ ही रिकवरी दर बढ़कर 93.27 फीसदी हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 30,548 नये मामले सामने आने से इसके संक्रमितों की संख्या 88.45 लाख हो गयी है , वहीं सक्रिय मामले 13,738 कम होकर 4,65,478 हो गये। इस अवधि में 43,851 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 82.49 लाख से अधिक हो गई है। इस दौरान 435 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,30,070 हो गया है।

देवदत पडीक्कल : करियर मे आगे बढ़ने के लिए कोहली से मिली है यह खास सलाह

देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93.27, सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.26 फीसदी और मृत्यु दर घटकर 1.47 रह गयी है।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 581 कम होकर 85,889 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 60 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,974 हो गया है। राज्य में अब तक 16.15 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात चुके हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में 819 मामलों की कमी आने से यह संख्या घटकर 27165 रह गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,529 तक पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.22 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 1098 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर 18,659 हो गयी। राज्य में अब तक कोरोना से 6868 लोगों की मौत हुई है और 8.28 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

शादी के बंधन में बंधा अफगानिस्तान का यह स्पिन गेंदबाज

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 400 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 22,967 हो गई है तथा इस महामारी से अब तक 7372 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक 4.80 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 713 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 16,441 हो गयी है तथा अभी तक 11,478 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.30 से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

केरल में सक्रिय मामले में 2124 की कमी होने के बाद इनकी संख्या 74922 रह गई है और अब तक 1869 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.48 लाख से अधिक हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 9270 हो गये हैं और 1527 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2.97 लाख से अधिक हो गयी है।

माइकल वॉन ने चुने IPL 2020 के पांच बेस्ट बल्लेबाज

दिल्ली में इस दौरान इस महामारी के सक्रिय मामलों में 4466 की कमी आयी है और अब यह संख्या घटकर 3,990 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 95 मरीजों की मौत के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7614 हो गयी है तथा अब तक 4.37 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 14,385 रह गए हैं और 1407 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.42 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 1478 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 29,314 हो गयी है और 7661 लोगों की मौत हुई है। इस राज्य में अब तक 3.94 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 5769 हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.31 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4458 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

शेयर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9146 हो गयी है जबकि अब तक 1.71 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 3090 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 12,575 हो गए हैं तथा 3803 लोगों की मौत हुई है और करीब 1.71 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5454 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1184 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.19 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2578, राजस्थान में 2066, हरियाणा में 2019, जम्मू-कश्मीर में 1589, उत्तराखंड में 1107, असम में 963, झारखंड में 924, गोवा में 662, पुड्डुचेरी में 608, त्रिपुरा में 364, हिमाचल प्रदेश में 442, चंडीगढ़ में 248, मणिपुर में 221, मेघालय में 100, लद्दाख में 89, सिक्किम में 89, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, नागालैंड में 52 , अरुणाचल प्रदेश में 48, तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

अजित आगरकर ने चुनी अपनी IPL 2020 की टीम

Next Post

मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए ऐसे बनवाएं नया आधार पीवीसी कार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
Aadhaar card

मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए ऐसे बनवाएं नया आधार पीवीसी कार्ड

यह भी पढ़ें

anil ambani

SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए मार्केट से भी किया बैन

23/08/2024
Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी भीषण आग, अभिलेख जल कर राख

13/03/2022
विकास सिंह Vikas Singh

विकास सिंह बोले- सुशांत की जिंदगी में रिया की एंट्री के बाद उनकी मानसिक स्थिति हुई खराब

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version