• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख, 88.89 लाख मरीज रोगमुक्त

Writer D by Writer D
01/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में काफी गिरावट आयी है और विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मामले तिहायी अंक से नीचे रहेतथा स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार इजाफा होने से सक्रिय मामलों में जबरदस्त कमी आयी है जिससे इसकी दर 4.60 फीसदी पर आ गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 31,118 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 94.62 लाख हो गया। इस दौरान 41,985 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ काेरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.89 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 11,349 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.35 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 482 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.32 करोड़ के करीब, 14.66 लाख कालकवलित

देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.94 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.45 फीसदी हो गयी है। पिछले 24 घंटों में केरल में सर्वाधिक 6055 मरीज स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 2694 यहीं रही जबकि दिल्ली में सबसे अधिक 108 लोगों की मौत हुई।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले कम होकर 91,623 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,151 हो गया है, वहीं अभी तक 16.85 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.38 लाख से अधिक हो गयी और सक्रिय मामले 62,025 हो गये हैं जबकि 2244 लोगों की मौत हो चुकी है।

सुंदर भाटी गैंग पर कसा पुलिस का शिकंजा, गुर्गे निजाम की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2206 कम होकर अब 32,885 हो गयी है। वहीं अब तक 9174 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5.28 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1224 कम होकर 23,298 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,778 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.49 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 557 की कमी होने से यह 7840 हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 6992 लोगों की मौत हुई है और 8.53 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

दिग्गज नेताओं ने खुद डाले वोट, औवैसी व जी किशन रेड्डी पंहुचे पोलिंग बूथ

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 476 कम होकर 24,099 हो गये है तथा इस महामारी से 7761 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.12 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10,997 हो गयी है तथा अभी तक 11,712 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.59 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 4921 हो गये हैं और 1739 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.12 लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 9627 रह गए हैं और 1461 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.59 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

जो बाइडन की टीम का हिस्‍सा बने भारतवंशी वर्गीज, कई भारतीयों ने पाईं जगह

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 107 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,298 हो गयी है और 8424 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7842 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.39 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4807 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर होकर 14,771 हो गयी है तथा अब तक 1.88 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3260 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,970 हो गये हैं तथा 3989 लोगों की मौत हुई है और 1.90 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5359 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1264 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.27 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

यूपी विधान परिषद चुनाव : सुबह 10 बजे तक 6.01 प्रतिशत वोटिंग

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2861, हरियाणा में 2428, राजस्थान में 2312, जम्मू-कश्मीर में 1694, उत्तराखंड में 1231, असम में 981, झारखंड में 964, गोवा में 688, पुड्डुचेरी में 610, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश में 645, चंडीगढ़ में 277, मणिपुर में 281, लद्दाख में 116, मेघालय में 111, सिक्किम में 109, नागालैंड में 64, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 54 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

जो बाइडन की टीम का हिस्‍सा बने भारतवंशी वर्गीज, कई भारतीयों ने पाईं जगह

Next Post

NCP की महिला कार्यकर्ता की बाइक सवारों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Next Post

NCP की महिला कार्यकर्ता की बाइक सवारों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Dhami Cabinet

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
Millet

श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर योगी सरकार का जोर

25/10/2023
Tata Sierra खरीदने का प्लान है? नए वेरिएंट्स की कीमतें हुई जारी, Creta को देती है सीधी टक्कर

Sierra खरीदनी है? नए वेरिएंट्स की कीमतें सामने, Creta की बढ़ी टेंशन

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version