• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हुई, 92.90 लाख मरीज रोगमुक्त

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नये मामले घटने-बढ़ने के क्रम के बीच स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार सुधार से सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है तथा इनकी दर पौने चार प्रतिशत से कम हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 29,398 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले 97.96 लाख हो गये। इस दौरान 37,528 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या 92.90 लाख हो गयी है तथा सक्रिय मामले 8544 की कमी से 3.63 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 414 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,186 हो गया है।

देश में कोरोना मामलों की रिकवरी दर 94.84 और सक्रिय मामलों की दर 3.71 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

कोरोना वैक्सीन के हैं साइड-इफेक्ट्स, लेकिन इस वजह से न करें इनकी फिक्र!

पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में सर्वाधिक 5076 मरीज कोरोना से मुक्त हुए और सक्रिय मामले सबसे अधिक 3850 यहीं कम हुए। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 19,225 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,912 पहुंच गया है तथा अब तक 8.66 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

महाराष्ट्र में 5068 मरीज स्वस्थ हुए हालांकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक 70 यहीं रही। राज्य में सक्रिय मामले अब 73,001 रह गये हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,972 हो गया है, वहीं अभी तक 17.47 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1793 कम होकर 18,753 रह गयी। यहां अब तक 9874 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5.72 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

विश्व भर में कोरोना ने 15.80 लाख से अधिक की ली जान, सात करोड़ लोग संक्रमित

केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.91 लाख से अधिक हो गयी तथा सक्रिय मामले 403 बढ़कर 59,663 हो गये हैं जबकि 2533 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 5237 रह गयी। राज्य में अब तक कोरोना से 7047 लोगों की मौत हुई है और 8.61 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 143 बढ़कर 20,801 हो गये हैं तथा इस महामारी से 8011 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब 5.32 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 10,392 हो गयी है तथा अभी तक 11,853 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.72 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 2978 रह गये हैं और 1794 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.17 लाख से अधिक हो गयी है।

सीआरपीएफ के बंकर पर हथगोले से आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं

तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 107 बढ़कर 7604 हो गये हैं और 1485 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.67 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले कम होकर 23,451 रह गये हैं और 8916 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.81 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 98 की बढ़त के साथ 7423 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.46 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 5007 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 13,226 हाे गये हैं तथा अब तक दो लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3373 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 432 कम होकर 19,346 रह गये हैं और 2.30 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 3054 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दर्दनाक हादसा, शोभायात्रा के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से डीजे बॉक्स गिरे, दो बच्चों की मौत

गुजरात में सक्रिय मामले 13,820 रह गये हैं तथा 4135 लोगों की मौत हुई है और दो लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 145 बढ़कर 5499 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1307 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.33 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2676, राजस्थान में 2500, जम्मू-कश्मीर में 1775, उत्तराखंड में 1332, असम में 999, झारखंड में 993, हिमाचल प्रदेश में 773, गोवा में 703, पुड्डुचेरी में 617, त्रिपुरा में 374, मणिपुर में 318, चंडीगढ़ में 298, मेघालय में 123, लद्दाख में 122, सिक्किम में 118, नागालैंड में 68, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 55 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानें क्या रह गए हैं भाव

Next Post

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 17 दिसंबर से शुरू, 55 हजार स्कूली बच्चे होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
geeta mahotsav

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 17 दिसंबर से शुरू, 55 हजार स्कूली बच्चे होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

pawandeep

इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

21/05/2022
monkey arrives hanuman mandir

सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर में अचानक आ गया बंदर, ‘पढ़ने लगा’ रामायण

19/02/2021
Toy Warehouse

अमीनाबाद में खिलौने के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version