• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99.56 लाख हुई, 95 लाख के करीब रोगमुक्त

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 95 लाख के करीब पहुंच गयी है तथा सक्रिय मामले निरंतर कम हो रहे हैं और इनकी दर सवा तीन प्रतिशत से नीचे आ गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 24,010 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण का कुल आंकड़ा 99.56 लाख हो गया। इस दौरान 33,291 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या 94.89 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 95.31 प्रतिशत हो गयी है। सक्रिय मामले 9636 कम होकर 3.22 लाख पर आ गये हैं और इसकी दर 3.24 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 355 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,44,451 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 6185 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में सक्रिय मामले 430 बढ़कर 58,339 हो गये तथा 27 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 2707 हो गयी। इस दौरान सर्वाधिक 5728 मरीज भी यहीं स्वस्थ हुए और कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6.22 लाख हो गयी।

पूर्व विधायक के छोटे पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 3982 घटकर 68,476 रह गए हैं। इस दौरान 95 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 48,434 हो गया है। वहीं अभी तक 17.69 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 1219 कम होकर 13,261 रह गयी। वहीं 32 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,147 हो गयी है। दिल्ली में 5.88 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 189 घटकर 15,495 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,971 पर पहुंच गया है तथा अब तक 8.77 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले कम होकर 4420 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7067 लोगों की मौत हुई है और 8.65 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

निर्माणधीन दुकान का पिलर दो युवकों पर गिरा, एक की हालात गंभीर

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 581 घटकर 17,801 रह गये हैं तथा इस महामारी से 8118 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब 5.43 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9880 रह गयी है तथा अभी तक 11,931 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.80 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले बढ़कर 2768 हो गये हैं और 1820 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.20 लाख से अधिक हो गयी है।

तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 7172 रह गए हैं और 1505 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.70 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

अमान्य डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे है 11 शिक्षक बर्खास्त

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 520 कम होकर 20,143 रह गये हैं और 9181 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.98 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले घटकर 6241 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 5135 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 12,330 रह गयी है तथा अब तक 2.11 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3433 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 169 घटकर 17,468 रह गये हैं और 2.41 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 3145 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 12,647 रह गये हैं तथा 4203 लोगों की मौत हुई है और 2.14 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले बढ़कर 5231 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1332 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.37 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2765, राजस्थान में 2578, जम्मू-कश्मीर में 1817, उत्तराखंड में 1375, असम में 1007, झारखंड में 1004, हिमाचल प्रदेश में 848, गोवा में 713, पुड्डुचेरी में 622, त्रिपुरा में 378, मणिपुर में 329, चंडीगढ़ में 304, मेघालय में 133, लद्दाख में 123, सिक्किम में 121, नागालैंड में 70, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 55 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

पूर्व विधायक के छोटे पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, यह है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
hunger strike

दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, यह है वजह

यह भी पढ़ें

Horoscope

06 जनवरी राशिफल: खुल जाएगी इन छह राशियों की किस्मत

06/01/2023
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

कोरोना संक्रमितों के घर के बाहर न लगाएं पोस्टर : सुप्रीम कोर्ट

09/12/2020
Bada Mangal

मंगलवार के दिन करें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर मनोकामना पूरी

05/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version