• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.20 करोड़ के पार, 39.97 लाख मरीज रोगमुक्त

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.20 करोड़ के पार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमिताें की संख्या 5.20 करोड़ के पार पहुंच गयी है, जिसमें से अमेरिका, भारत और ब्राजील के 47.61 फीसदी मामले हैं।

इस महामारी से संक्रमित और मृतकों के मामले पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अमेरिका, भारत और ब्राजील है। वहीं इससे मुक्त होने वाले लोगों के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5.20 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 3.38 करोड़ लोग इस वायरस से मुक्त हुए हैं, जबकि 12,82,796 लोग जान गंवा चुके है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में जहां इस महामारी से प्रभावित होने के मामले में पहले स्थान पर है। वहीं कोरोना मुक्त के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में अब तक 1,03,97,400 लोग संक्रमित हुए हैं और 39,97,175 लोग काेरोना मुक्त हुए है तथा 2,41,619 मरीजों की मौत हुयी है।

ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत, आस्थियां चुनते वक़्त राख में मिली कैंची

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 47,905 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 86.84 लाख तक पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 80.66 लाख हो गयी है, जबकि 550 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,28,121 हो गया। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 5,363 घटकर 4,84,294 रह गयी है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और निजात पाने वाले में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 57.47 लाख से पार हो गयी है और अब तक करीब 52.22 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो गए है जबकि 1,63,368 काल के गाल में समा गए हैं।

धनतेरस के अवसर पर सीएम योगी ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का किया अनावरण

फ्रांस में अब तक 19.14 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,599 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 18.22 लाख से अधिक हो गई हैं और अब तक 31,326 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,105 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.73 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,531 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक करीब 12.60 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,457 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33,312 लोगों ने जान गंवाई है।

यूरोपीय देश इटली में 10.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,953 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 95,842 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है।

परचून दुकानदार की गोली मारकार हत्या, चीनी खरीदने के बहाने आया था हत्यारा

पेरू में इस वायरस से अब तक 9.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,992 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,011 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी मेंं इस वायरस की चपेट में 7.26 लाख लोग संक्रमित हो गए हैं तथा 11,864 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अबतक 7.15 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,664 लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड में संक्रमण के 6.18 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 8,805 लोगों की मौत हो गई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,633 लोगों की मौत हुई है।

हापुड़ द्वारा निर्मित सजावट का समान भारतीय कारीगरी का नायाब उदहारण : योगी

इराक में कोरोना से 5.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,482 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से जहां 5.07 लाख संक्रमित हुए हैं। वहीं 13,561 लोगाें की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 5.04 लाख से अधिक है तथा 9,218 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.48 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 14,836 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.38 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 5,570 तक पहुंच गया है। नीदरलैड में कोरोना से 4.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,286 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.25 लाख से अधिक हो गई है और 6,127 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की ने काेरोना संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है। तुर्की में कोरोना से अब तक 4.02 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,145 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.01 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,710 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.52 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,590 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.50 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,055 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.21 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,700 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,920, कनाडा में 10,748, बोलीविया में 8,818, रोमानिया में 8,389, मिस्र में 6,405 स्वीडन में 6,082, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,845, पनामा में 2,823 और होंडुरास में 2,780 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत, आस्थियां चुनते वक़्त राख में मिली कैंची

Next Post

KBC: नाजिया नसीम बनी इस सीजन की पहली करोड़पति, जानें कौन सा था वो सवाल

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
कौन बनेगा करोड़पति

KBC: नाजिया नसीम बनी इस सीजन की पहली करोड़पति, जानें कौन सा था वो सवाल

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुए मिराज विमान के फ्यूल टैंक इटावा में गिरे, मचा हड़कंप

21/10/2021

IPL 2020: सुनील नरेन के गेंदबाजी एक्शन में दिखा बदलाव

24/10/2020
Road Accident

बाइक और स्कूटी की भीषण टककर, दो की मौत

30/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version