• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.84 करोड़ से अधिक, 10.91 लाख कालकवलित

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले फिर तेजी बढ़ रहे हैं और दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 38,441,934 पहुंच गया है जबकि 10,91,945 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक कोरोना वायरस से 38,441,934 लोग संक्रमित हो चुके है और 10,91,945 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 216,858 लोगों की मौत हो चुकी है और 79,16,118 लोग संक्रमित हुये हैं। कोरोना मृतकों के मामलों में मेक्सिको अमेरिका के बाद दूसरे नम्बर पर है। यहां 84 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार, 63.83 लाख रोगमुक्त

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 67,708 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 73,07,097 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 81,23,90 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 63,83,441 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 51.40 लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.51 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.32 लाख से अधिक हो गई है और 23,069 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,921 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,306 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.08 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,413 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,419 लोगों की मौत हो चुकी है।

लाखों के चेक-ड्राफ्ट और करोड़ो के बजट की फाइलों के साथ बाबू लापता, FIR दर्ज

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 84,898 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.20 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,058 लोगों की मृत्यु हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 6.96 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,151 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 6.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,245 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 29,349 लोगों की मौत हो चुकी है।

चिली में कोरोना से 4.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,415 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.13 लाख से पार हो गयी है और 10,021 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.82 लाख से अधिक हो गई है और 5,593 लोगों की मौत हो चुकी है।

आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, छह की मौत, 20 घायल

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,289 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,449 लोगों की मौत हुई है।

इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.44 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,156 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.41 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,710 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना-आंध्र में बारिश का कहर, 25 लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.40 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,108 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,014 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,614 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,264, बेल्जियम में 10,278, कनाडा में 9,719, बोलीविया में 8,377, नीदरलैंड में 6,689, मिस्र में 6,077, स्वीडन में 5,907, रोमानिया में 5,601, यूक्रेन 5,365, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,430, पोलैंड में 3,217, होंडुरास में 2,528 और पनामा में 2,519 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार, 63.83 लाख रोगमुक्त

Next Post

शादी करने जा रहे Aditya Narayan आर्थिक तंगी से हैं परेशान

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Aditya Narayan आदित्य नारायण

शादी करने जा रहे Aditya Narayan आर्थिक तंगी से हैं परेशान

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी आज, राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मिलेगा अक्षय पुण्य का वरदान!

01/11/2025
priyanka gandhi

दिल्ली में जान गंवाने वाले किसान के परिजनो से मुलाकात करने प्रियंका आएंगी रामपुर

04/02/2021
लव जिहाद

लव जिहाद पर बने कानून के तहत यूपी में पहली गिरफ्तारी, चार दिन पहले दर्ज हुआ था केस

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version