• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्सों को मैटरनिटी लीव मांगना पड़ा भारी, अस्पताल ने निकाला नौकरी से

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Nurses fired on maternity leave demand

Nurses fired on maternity leave demand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड हॉस्पिटल की चार स्टाफ नर्सों को प्रसूता अवकाश मांगना भारी पड़ गया। अगस्त, 2020 से कोविड हॉस्पिटल में जान की बाजी लगाकर मरीजों की सेवा की और अब जब वह प्रसूता हैं और प्रशासन को अपनी परेशानी बताईं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में अस्पताल जरा सा भी नहीं हिचका।

आपको बता दें कि महिलाओं को प्रसूता अवकाश का अधिकार मिला है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग का यह कारनामा लोगों के समझ से परे माना जा रहा है। जिला अस्पताल के कोविड हास्पिटल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अगस्त, 2020 में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की व्यवस्था की गई थी। स्टाफ नर्स की तैनाती भी हुई थी। जिसमें स्टाफ नर्सों ने अब तक पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी की। इसके बाद अब 4 स्टाफ नर्सों प्रियंका जॉन, प्रियंका आनंद, लक्ष्मी सिंह व सीमा द्विवेदी ने अधीक्षक से प्रसूता की स्थिति बताते हुए अवकाश की मांग की।

आपको कुंभ चाहिए, शादियां करेंगे, लेकिन मास्क पहनना नहीं चाहते : बॉम्बे हाईकोर्ट

महिला क‌ार्मिकों के बारे में पहले से ही प्रसूता अवकाश देने की व्यवस्था है और यह मानदेय या वेतन के साथ दिया जाता है। लेकिन इन महिला कार्मिकों से अधीक्षक कोविड हास्पिटल ने ड्यूटी लेने में असमर्थता जता दिया। उन्होंने इनके स्थान पर दूसरों की तैनाती के लिए आउटसोर्सिंग संस्था को पत्र लिख दिया।

इस बारे में कोविड हॉस्पिटल के अधीक्षक दीपक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रसूता से काम लेने की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अवकाश के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। वहीं अब कोविड काल में अपनी जान-जोखिम डाल कर ड्यूटी करने वाले कर्मियों के स्थान पर दूसरों की तैनाती की मांग करने का मामला तूल पकड़ रहा है।

ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 17 कोरोना मरीजों की मौत

माना जा रहा है कि प्रसूता कार्मिकों से कोविड हास्पिटल में काम नहीं लिया जा सकता है। इसी बहाने उन्हें घर बैठने को कहा जा रहा है। इससे कार्मिकों का तनाव बढ़ गया है। नौकरी जाने का डर सता रहा है जो उनकी सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। प्रसूता अवकाश न देने के पीछे आपदाकाल बताया जा रहा है। ऐसे में कोरोना पाजिटिव होने पर भी विभाग क्या करेगा? यह सवाल उठ रहा है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

टॉप 2 और इनिंग्स में वापस आने के लिए आज शाम होगा ‘केकेआर बनाम डीसी’

Next Post

अभिनेता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, हालत नासाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
Actor Randhir Kapoor becomes corona infected, condition unsafe

अभिनेता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, हालत नासाज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
supai village grand canyon

जमीन से हजारों फुट नीचे बसा है ये अद्भुत गांव, जिसमे छिपे है गहरे राज

10/09/2020
Reliance announces JioPhone Next, cheapest smartphone of Google-Jio

रिलायंस ने गूगल-जियो का सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next का किया एलान

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version