Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

अब ‘वंदे मातरम्’ में बाधा डालना पड़ेगा भारी, सरकार लाई सख्त कानून

मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में संसद की कार्यवाही लगातार बाधित रही। शुक्रवार को भी विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों में सामान्य कामकाज नहीं हो सका। इसी बीच राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानून में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया।

इस संशोधन के जरिए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी कानूनी संरक्षण देने का प्रावधान किया गया है।

क्या है प्रस्तावित बदलाव?

यदि यह विधेयक कानून का रूप लेता है, तो वंदे मातरम् का अपमान करने या उसके गायन में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी वही कार्रवाई होगी, जो वर्तमान में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामलों में होती है।

प्रस्तावित कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान रखा गया है।

हंगामे के कारण टली चर्चा

राज्यसभा की कार्यवाही दिन में कई बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के विरोध के बीच सरकार ने सूचीबद्ध कार्य पूरे करने की कोशिश की और दोपहर में विधेयक पेश किया, लेकिन उस पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी।

सरकार इसे राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बता रही है, जबकि वाम दलों समेत कुछ विपक्षी दलों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है।

Related Articles

Back to top button