• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में 1360 पदों पर निकली पुलिस की भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई

Writer D by Writer D
24/09/2024
in शिक्षा
0
Odisha Police

Odisha Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Odisha Police ने कई पदों पर भर्तियां निकाल दी हैं, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ओडिशा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ये भर्तियां कुल 1360 पदों पर निकली हैं, जिसमें अलग-अलग बटालियन के तहत सिपाही/कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।

ओडिशा पुलिस (Odisha Police) के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक उम्मीदवार सिर्फ एक बटालियन के तहत ही आवेदन कर सकता है और आवेदन करने के बाद विकल्प नहीं बदला जा सकता है। इसलिए उम्मीदवार सोच समझ कर ही विकल्प का चयन करें। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए ये जानना भी जरूरी है कि महिला, ट्रांसजेंडर और बेंचमार्क विकलांगता वाले (PwBD) उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। इस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता– उम्मीदवारों का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा द्वारा आयोजित कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा या अन्य बोर्ड द्वारा आयोजित किसी अन्य समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।

उम्र सीमा– उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 को कम से कम 18 साल और 23 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। उसका चरित्र अच्छा और स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए और उसमें किसी भी प्रकार के शारीरिक दोष या विकृति नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवार को ओड़िया भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा वह मैट्रिक परीक्षा में ओड़िया विषय में पास भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

ओडिशा पुलिस (Odisha Police) में सिपाही/कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। पहले कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरई) आयोजित की जाएगी और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, फिर ड्राइविंग टेस्ट और आखिर में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय होंगे और सबसे जरूरी बात कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। इसलिए परीक्षा में सोच समझ कर ही प्रश्नों के उत्तर दें।

ढाबे-रेस्तरां के हर कर्मचारी का होगा पुलिस वेरिफिकेशन…, सीएम योगी का सख्त का निर्देश

अधिक जानकारी के लिए आप ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in देख सकते हैं।

Tags: jobs in odishaOdisha Police Recruitmentpolice recruitment
Previous Post

ढाबे-रेस्तरां के हर कर्मचारी का होगा पुलिस वेरिफिकेशन…, सीएम योगी का सख्त का निर्देश

Next Post

‘किसी दूसरे धर्म में ऐसा होता तो बहुत बड़ा आंदोलन हो जाता…’, तिरुपति लड्डू विवाद पर पवन कल्याण ने प्रकाश राज को दिया जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Next Post
Pawan Kalyan

'किसी दूसरे धर्म में ऐसा होता तो बहुत बड़ा आंदोलन हो जाता...', तिरुपति लड्डू विवाद पर पवन कल्याण ने प्रकाश राज को दिया जवाब

यह भी पढ़ें

पटाखे की फैक्ट्री में लगी आग

ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद लगी भीषण आग, पास में था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

16/10/2020
CM Vishnudev

51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम: सीएम साय

07/02/2026
massive fire in ferry

कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version