• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करें ये चीजें, आर्थिक संकट होंगे दूर

Writer D by Writer D
26/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Holika Dahan

holika dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि में होलिका दहन (Holika Dahan) मनाया जाता है और अगले दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव मनाया जाता है। मान्यतानुसार, होलिका दहन की अग्नि जीवन के सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति दिलाती है। यही वजह है कि होलिका दहन की अग्नि से जुड़े लोग अलग-अलग उपाय करते हैं। लोग सुख और समृद्धि की कामना के लिए इस अग्नि में अलग-अलग चीजें अर्पित करते हैं। चलिए जानते हैं कि होलिका दहन (Holika Dahan) की अग्नि में कौन सी शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए।

कब है होलिका दहन(Holika Dahan) 

होलिका दहन (Holika Dahan) को लेकर इस साल लोगों के बीच कन्फ्यूजन है। वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग और ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस साल होलिका पूजन और दहन 2 मार्च 2026, सोमवार की रात को किया जाएगा। वहीं, रंगभरी होली 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं कि होलिका की अग्नि में क्या अर्पित करना चाहिए।

हवन सामग्री अर्पित करें

होलिका दहन (Holika Dahan) की अग्नि में हवन की सामग्री अर्पित करना शुभ होता है। इस सामग्री को अर्पित करने के बाद अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करें। मान्यता है कि इस उपाय से शादी-विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। विवाह के योग भी बनते है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

कपूर और हरी इलायची

होलिका दहन की अग्नि में कपूर और हरी इलायची चढ़ाना बेहद शुभफलदायी होता है। मान्यता है कि इन दोनों चीजों को अर्पित करने से बीमारी संबंधित समस्याएं दूर होती है।

गेहूं

होलिका दहन के दौरान गेहूं की नई फसल आने लगती है। ऐसे में होलिका की अग्नि में गेहूं अर्पित करने से अन्न की कमी नहीं रहती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल होता है।

सूखा नारियल

होलिका दहन की अग्नि में सूखा नारियल चढ़ाना बेहद शुभ होता है। साथ ही अगर आप अग्नि में सूखे नारियल में चीनी और चावल भरकर अग्नि में अर्पित करते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इसे चढ़ाने से आर्थिक संकट भी खत्म हो जाता है।

अन्य सामग्री

होलिका की अग्नि में काला तिल, खीर-पूरी का पकवान, हल्दी, लौंग और पीली सरसों और भी अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि काला तिल अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। साथ ही शनि दोष और शत्रुओं से मुक्ति के लिए काले तिल होलिका दहन की अग्नि में डालें। जबकि हल्दी और पीली सरसों शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इसके अलावा लौंग से वातावरण शुद्ध होता है और खीर-पूरी को समर्पण और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है।

गोबर के उपले

होलिका दहन की अग्नि में गोबर के उपले डालना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इसे डालने से घर में सुख-शांति आती है। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है।

अन्य उपाय

मान्यता है कि होलिका की अग्नि में विशेष ऊर्जा होती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। होलिका दहन के बाद अगले दिन सुबह उसकी राख को घर लाकर माथे पर लगाना और घर के चारों कोनों में छिड़कना बहुत शुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष दूर होता है

Tags: Holika Dahan
Previous Post

कब मनाई जाएगी आमलकी एकादशी, जाने पूजा विधि एवं महत्व

Next Post

इस दिन 3 ग्रहों का होगा मीन राशि में गोचर, इन जातकों की होगी बल्ले बल्ले

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
3 planets will transit

इस दिन 3 ग्रहों का होगा मीन राशि में गोचर, इन जातकों की होगी बल्ले बल्ले

यह भी पढ़ें

garden

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
rape

लखनऊ में महिला दरोगा से रेप, चौकी इंचार्ज पर लगा सुनवाई न करने का बड़ा आरोप

29/05/2026
Karni Sena state president Vinay Singh murdered

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इस हाल में मिला शव

21/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version