• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाह पंचमी: माता सीता और श्री राम को लगाएं इन चीजों का भोग

Writer D by Writer D
04/12/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vivah Panchami

Vivah Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाया जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 06 दिसंबर को विवाह पंचमी (Vivah Panchami) मनाई जाएगी। इस दिन को माता सीता और भगवान राम के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम के साथ माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस विशेष मौके पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए भगवान राम और मां सीता की पूजा करना शुभफलदायी माना गया है।

मान्यता है कि विवाह पंचमी (Vivah Panchami) के दिन व्रत और पूजन से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मैरिड लाइफ की प्रॉब्लम्स और विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए माता सीता और भगवान राम की विधिवत पूजा करना लाभकारी होता है। इस दिन मां सीता और भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान कुछ चीजों का भोग जरूर लगाएं।

आइए जानते हैं विवाह पंचमी (Vivah Panchami) की भोग सामग्री…

पंचामृत का भोग– विवाह पंचमी के दिन दूध,दही,घी,शहद और शक्कर से निर्मित पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मैरिड लाइफ की समस्याएं दूर होती हैं।

केसर भात– प्रभु श्रीराम को केसर भात बहुत पसंद है। इसलिए इस दिन केसर भात का भी भोग लगा सकते हैं। कहा जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

कंदमूल और फल – माता सीता और भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कंदमूल और फलों का भोग लगा सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

खीर का भोग– इसके अलावा विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा के दौरान उन्हें खीर का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Tags: vivah panchami pujavivah panchami shubh muhurtvivah panchami significanceVivah Panchami tips
Previous Post

इस दिन से होगी खरमास की शुरुआत, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम

Next Post

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
egg shell
फैशन/शैली

इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Next Post
Sukhbir Singh Badal

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

यह भी पढ़ें

yogi

पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार

31/05/2022
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव बोले- निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है बीजेपी सरकार

06/10/2020
Rahul Gandhi

आज फिर ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन का ऐलान

20/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version