• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Writer D by Writer D
04/12/2024
in Main Slider, पंजाब
0
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Singh Badal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर फायरिंग की खबर है। वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। कहा जा रहा है कि एक शख्स ने गोल्डन टेंपल के गेट पर उन पर फायरिंग की।

मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने हमलावर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। वह दल खालसा से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर की पहचान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के पूर्व सदस्य के तौर पर की गई है। कहा जा रहा है कि वह 1984 में पाकिस्तान गया था और पाकिस्तान से पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की स्मलिंग करता था। हमलावर ने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध पर पर किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है और पंजाब की जेल में सजा भी काट चुका है। हमलावर के बारे में खबर है कि उसने एक दिन पहले ही मौके की रेकी की थी और आज इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) मंगलवार से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर यानी श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे के बाहर पहरेदारी करके सजा काट रहे हैं। वह मंगलवार दोपहर को व्हीलचेयर पर गुरुद्वारे पहुंचे थे। उनके गले में दोषी होने की तख्ती भी लटकी है।

उन्होंने सजा के पहले दिन स्वर्ण मंदिर की सामुदायिक रसोई में बर्तन भी साफ किए। इस दौरान उन्होंने सेवादारों वाली परिधान पहनी। हाथ में पहरेदारी के लिए भाला की। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल के पैर में फैक्चर है, इसलिए प्लास्टर लगा हुआ है और वो व्हीलचेयर पर ही पहरेदारी कर रहे हैं।

Tags: amritsar newsgolden templeSukhbir Singh Badal
Previous Post

विवाह पंचमी: माता सीता और श्री राम को लगाएं इन चीजों का भोग

Next Post

संभल के लिए निकले राहुल गांधी के काफिले को रोका, गाजीपुर बार्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Next Post
Rahul Gandhi

संभल के लिए निकले राहुल गांधी के काफिले को रोका, गाजीपुर बार्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

यह भी पढ़ें

Governor Gurmeet Singh visited "Adi Kailash" and "Om Parvat"

राज्यपाल ने आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” के किए दर्शन

27/05/2023

मंडप में दूल्हा एक और दुल्हन दो, यहां पर देखने को मिली ये अनोखी शादी

15/07/2020
Kangana Ranaut

कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, वीडियो शेयर कर कहा- सभी को शुक्रिया

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version