• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनप्रतिनिधि ही नहीं, अधिकारी भी गोद लें प्राइमरी स्कूलों कोः सीएम योगी

Writer D by Writer D
31/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) दूसरे कार्यकाल में कामकाज संभालते ही प्राइमरी शिक्षा की तस्वीर को पूरी तरह बदलने में जुट गई है। 04 अप्रैल को मुख्यमंत्री (CM Yogi) श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान (School Chalo Campaign) की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि कम साक्षरता वाले जिलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 1.58 लाख प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाय।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि 4 अप्रैल से श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होगी। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग समय से सभी तैयारियां पूरी कर ले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। स्कूल चलो अभियान के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। सभी विधायकगण एक-एक विद्यालय को गोद जरूर लें। इसके साथ ही अधिकारी भी स्कूलों को गोद लें।

कम साक्षरता वाले जिलों में चलेगा वृहद अभियान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जिलों की साक्षरता दर कम है, उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाय। वहां के विद्यालयों में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाए। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत श्रावस्ती से की जा रही है, वहां की साक्षरता दर प्रदेश में सबसे कम है। इसके बाद बहराइच, बलरामपुर, बदायूं और रामपुर हैं।

आगामी सत्र से पहले चलेगा स्कूल चलो अभियान

प्राथमिक स्कूलों को बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाएः सीएम

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प से बेसिक शिक्षा परिषद के सभी 1.58 लाख विद्यालयों को आच्छादित किया जाए। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाए। इसके लिए निजी संस्थाओं, स्कूल के पुराने विद्यार्थियों को अभियान चलाकर जोड़ा जाए। स्कूलों के कायाकल्प के लिए सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिपांस्बिलिटी) की मदद ली जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा से जुड़े हर विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते मोजे की व्यवस्था हो।

गेहूं बेंचने में किसानों को नहीँ होनी चाहिए कोई असुविधा, समय से हो भुगतान : सीएम योगी

योगी सरकार ने अगले पांच साल में एक करोड़ नये छात्र  पंजीकरण का लक्ष्य रखा है। पिछले पांच वर्षों में यह संख्या लगभग 54 लाख थी।

शिक्षकों की तैनाती के लिए अभियान चलाया जाएः योगी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षकों की तैनाती से लेकर बुनियादी सुविधाओं का समयबद्ध अभियान चलाया जाए। हर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हो।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi 2.0yogi cabinet
Previous Post

गेहूं बेंचने में किसानों को नहीँ होनी चाहिए कोई असुविधा, समय से हो भुगतान : सीएम योगी

Next Post

सिगरेट के शौकीनों को लगेगा झटका, धुआं उड़ेगा महंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
smoking

सिगरेट के शौकीनों को लगेगा झटका, धुआं उड़ेगा महंगा

यह भी पढ़ें

arvind akela

अरविंद अकेला के गाने ‘चुम्मा जब देगी’ ने उड़ाया गर्दा, यामिनी सिंह का दिखा बोल्ड अंदाज

03/04/2021
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सैनी 10 हजार फीट लंबी हवाई पट्टी का आज करेंगे उद्घाटन

20/06/2024
Shot

मजदूर की गोली मारकर हत्या

28/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version