• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के कामों को आसान बनाएगा पुराना न्यूज़पेपर, जानें कैसे

Writer D by Writer D
11/07/2025
in फैशन/शैली
0
newspaper

newspaper

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरों में कई पुराने अखबार (Newspaper) पड़े होते हैं जिसे इकठ्ठा करके कबाड़ी को बेच दिया जाता है लेकिन इन पुराने न्यूजपेपर को घर के कई कामों में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कई लोग इससे घर की खिड़कियां-दरवाजों को साफ करते हैं और खाना खाते समय न्यूजपेपर को बिस्तर पर बिछा लेते हैं। इन सब के अलावा पुराने अखबार के और भी कई यूज हैं जिसके बारे में हर गृहिणी को जरूर जानना चाहिए।

खिड़की की सफाई

खिड़की की सफाई के लिए अक्सर आप घर में कपड़े का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन इससे खिड़की की सफाई ठीक तरह से नहीं हो पाती। अगर आप भी कपड़े से सफाई करके परेशान हो गई हैं तो एक बार अखबार (Newspaper)  का इस्तेमाल करके देखें। इससे खिड़की पर मौजूद मॉइश्चर तो दूर होता है ही, साथ ही खिड़की भी चमक उठती है। खिड़की की सफाई के लिए आप सिरके में पानी मिलाकर खिड़की पर स्प्रे करें और फिर अखबार का इस्तेमाल करें। वैसे आप खिड़की के अतिरिक्त कांच के अन्य सामान को भी साफ कर सकती हैं।

कांच के सामान चमकाने में

क्या आपके लाख चाहने के बावजूद आपके कांच के दरवाजे , खिड़कियां और फ्रेम में चमक नहीं आ पाती है? अगर हां तो, एकबार इन चीजों को अखबार (Newspaper)  से साफ करके देखें।अखबार को हल्का गीला करके इन चीजों को साफ करने से इनकी खोई चमक लौट आती है।

टिफिन की बदबू हटाएं

टिफिन से खाने की बदबू नहीं जा रही हो तो अखबार (Newspaper)  के टुकड़े को समेट कर गोला बनाएं। इस गोले को टिफिन में रखें, ढक्कन लगाएं। इसे रात भर ऎसे ही छोड़ दें। सुबह अखबार निकाल कर टिफिन अच्छी तरह धो लें। टिफिन की सारी बदबू आसानी से गायब हो जाएगी।

सब्जी रखने के काम में

क्या आपकी हरी सब्जी फ्रिज में रखने के बावजूद एक या दो दिन में सूख जाती है? अगर हां, तो एकबार उन्हें अखबार (Newspaper) में लपेटकर रखें। अखबार में लपेटकर रखी गई हरी सब्जी ज्यादा दिनों तक ताजी बनी रहती है

किताबों पर कवर की तरह

बच्चों की किताबों-कापियों पर कवर चढ़ाने के लिए भी अखबार (Newspaper)  का इस्तेमाल कर सकते हैं। न्यूजपेपर चढ़ाकर उस पर ट्रांसपेरेंट कवर भी चढ़ाएं जिससे किताबें सुरक्षित भी रहेंगी और अखबार का इस्तेमाल भी हो जाएगा।

Tags: home decorhousehold tipsold newspapers usagetips to use old newspapersuse of old newspaperहाउसहोल्ड टिप्सहोम डेकोर टिप्स
Previous Post

निखरी स्किन के लिए इस्तेमाल करें ये ऑयल

Next Post

मेहमानों को खिलाएं खजूर की बर्फी, खाकर दिल हो जाएगा खुश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
khajur burfi

मेहमानों को खिलाएं खजूर की बर्फी, खाकर दिल हो जाएगा खुश

यह भी पढ़ें

घर में 6 लीटर से ज़्यादा शराब Over 6 liters of alcohol at home

दिल्ली में बंद हो जाएंगी सभी सरकारी शराब की दुकानें, ये है दिल्ली सरकार का प्लान

12/09/2021
Four arrested in cashier murder case

25 दिन में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगने वाले दो साइबर फ्राॅड गिरफ्तार

18/05/2023
Samajwadi Party

MLC Election: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version