• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओमनी वैन ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पारा इलाके में विपरीत दिशा से आ रही ओमनी वैन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपत्ति की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। दोषी चालक गाड़ी समेत भाग निकला। बताया जा रहा है कि वैन में नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

थाना प्रभारी पारा ने बताया कि शुभम सिटी हिंदू खेड़ा अमौसी निवासी 39 वर्षीय प्रेम नारायण द्विवेदी नादरगंज में स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रविवार की रात वह पारा इलाके में रहने वाले अपने दोस्त विनीत के घर पत्नी 38 वर्षीय पूजा के साथ आये थे।

जहां से लौटते समय दंपत्ति बाइक से हंसखेड़ा की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बगैर नंबर की ओमनी वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया।

जमीन के लालच में पिता की गला घोंटकर कर हत्या, हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस

इस पर दोषी चालक गाड़ी समेत भाग निकला। तमाशबीन बने लोगों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में दंपत्ति की सांसें थम गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्र्ज कर लिया है और दोषी चालक की शिनात के प्रयास में जुटी है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

पुरानी रंजिश के चलते किसान को पीटकर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज

Next Post

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेपाली सलीम अयोध्या में धरा गया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
nepali citizen salim

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेपाली सलीम अयोध्या में धरा गया

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन खास बातों का रखें ध्यान

12/09/2023
property seized

टटलू गैंग के सदस्य अरशद की 11 लाख की सम्पत्ति कुर्क

26/04/2021

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सुस्त, जानिए आज के भाव

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version