• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के आगमन के चलते अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की चल रही तैयारी

Desk by Desk
01/08/2020
in Categorized, Main Slider, धर्म
0
अयोध्या को सील करने की तैयारी

अयोध्या को सील करने की तैयारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री के आगमन के चलते अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अयोध्या समेत फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से किसी को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं लखनऊ के रास्ते सड़क से आने वाले वीवीआईपी को सहादतगंज से अयोध्या में प्रवेश देने की योजना बनाई जा रही है।

साथ ही अयोध्या जिले के पड़ोसी जनपद बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी आदि में पूर्व में ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनके नेतृत्व में इन जनपदों की पुलिस बार्डर पर कड़ी निगरानी रखेगी। वहीं जल मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पीएसी, जल पुलिस की तैनाती की जा रही है।

चीनी आक्रामकता के खिलाफ भारत को अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों का मिला जबरदस्त समर्थन

प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर हाईवे समेत अयोध्या के सभी छोटे-बड़े प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए जाने की तैयारी है। यह सभी आगामी तीन अगस्त से कार्य करना शुरू कर देंगे। चार अगस्त की शाम से अयोध्या में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके लिए सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की दोबारा मॉनिटरिंग की जा रही है।

अयोध्या में प्रवेश के प्रमुख रास्ते जालपा देवी चौराहा, मोहबरा बाईपास, बूथ नंबर चार, रामघाट, साकेत पेट्रोल पंप, बंधा तिराहा, हनुमान गुफा समेत अन्य छोटे रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर सील करने की तैयारी है। इसके अलावा हाइवे पर भी पूर्व में लगे बैरीकेडिंग पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जाएगी।

पीएम सुरक्षा को लेकर कुल सात जोन बनाए गए हैं, इसमें हनुमानगढ़ी और सरयू तट जोन भी शामिल है। साकेत महाविद्यालय से लेकर नयाघाट तक के मुख्य मार्ग को सुपर सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। इस मार्ग पर साकेत महाविद्यालय से आयोजन स्थल तक करीब एक किमी जिस पर प्रधानमंत्री सड़क के रास्ते सफर करेंगे, इन मार्गों पर लगे कई बैरियर सक्रिय हो गए हैं।

पीएम के दौरे को लेकर अयोध्या के पड़ोसी जनपदों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इन जनपदों में पूर्व में ही नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी, इन अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सरयू नदी पार पड़ोसी जनपद बस्ती व गोंडा की पुलिस द्वारा अयोध्या बार्डर पर लगातार चेकिंग की जा रही, इसके साथ पुलिस टीम द्वारा जल पुलिस के सहयोग से नदी में गश्त किया जा रहा है।

 

Tags: ayodhyapreparations to sealPrime Minister's arrivalप्रधानमंत्री के आगमनबैरीकेडिंगमॉनिटरिंगयोध्या को चारों तरफ से सील
Previous Post

अयोध्या में 4 अगस्त से प्रवेश बंद , जलमार्ग पर भी निगाह

Next Post

जैसलमेर के होटल में कांग्रेसी विधायकों ने पढ़ी नमाज, ईज-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
7,472 people participated in CM Dhami's public dialogue camp
Main Slider

चमोली में मुख्यमंत्री के जनसंवाद शिविर में 7,472 लोगों ने की भागीदारी, 1,737 आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

भारतीय संस्कृति में विवाह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र मिलन: CM

15/07/2026
Next Post
ईद उल अजहा की मुबारकबाद

जैसलमेर के होटल में कांग्रेसी विधायकों ने पढ़ी नमाज, ईज-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

यह भी पढ़ें

जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 351 नए मामले, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

24/11/2020

CM योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- पूर्व सरकारों की अकर्मण्यता से लंबित थीं 18 कृषि परियोजनाएं

11/12/2021
Akhilesh Yadav

सपा सरकार की देन है कानपुर मेट्रो, झूठ बोलती है योगी सरकार: अखिलेश यादव

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version