• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑन स्क्रीन ‘साईं बाबा’ की हालत बेहद नाजुक, मदद के लिए आगे आया शिरडी ट्रस्ट

Writer D by Writer D
04/12/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sudhir Dalvi

Sudhir Dalvi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिरडी के साईं बाबा का किरदार निभा चुके अभिनेता सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अभिनेता करीब दो महीने से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 86 वर्षीय सुधीर सेप्सिस इन्फेक्शन बीमारी से जूझ रहे हैं जो एक जानलेवा संक्रमण है। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अभिनेता के इलाज का खर्च उठा सके। ऐसे में परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। अब शिरडी साई बाबा ट्रस्ट उनकी मदद के लिए आगे आया है।

शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट को 30 अक्टूर 2025 को एक लेटर मिला था, जिसमें अभिनेता के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की मदद मांगी गई थी। ऐसे में ट्रस्ट ने हाई कोर्ट में मदद के लिए याचिका दायर की थी। इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट को सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) की मदद करने की इजाजत दे दी है। ट्रस्ट एक्टर के इलाज के लिए 11 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करेगा। दरअसल ट्रस्ट बिना कोर्ट की इजाजत के पैसों का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, इसलिए मामले में कोर्ट की मंजूरी लेनी पड़ी। वहीं ट्रस्ट के वकील अनिल एस बजाज ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी ने एक्टर की फाइनेंशियली मदद करने का फैसला लिया है।

रणबीर की बहन भी कर चुकी हैं मदद

इससे पहले अक्टूबर के महीने में भी सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) के परिवार ने उनके इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी। उस वक्त बताया जा रहा था कि उनके इलाज में 10 लाख खर्च हो गए थे और ये खर्च बढ़कर 15 लाख होने की आशंका थी। ऐसे में जैसे ही रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर को सुधीर की इस हालत के बारे में पता चला उन्होंने खुद मदद करने का फैसला किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी मदद करने की जानकारी भी दी थी।

मनोज कुमार की फिल्म में निभाया था साईं बाबा का किरदार

सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) को शिरडी के साईं बाबा के किरदार के लिए पूरे देश में पहचाना जाता है। ये किरदार उनकी पहचान बन गया था। बता दें कि सुधीर ने साल 1977 में आई ‘शिरडी के साईं बाबा’ फिल्म में साईं बाबा का रोल अदा किया था। इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। इस रोल से उन्हें बड़ी और खास पहचान हासिल हुई थी। संयोग देखिए अब शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट ही उनके इलाज के लिए 11 लाख रुपये की मदद कर रहा है।

‘रामायण’ सहित इन टीवी शोज में भी किया काम

सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) का जन्म 20 मार्च 1986 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। उन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में ऋषि वशिष्ठ की भूमिका भी निभाई थी। इनके अलावा वेटरन एक्टर को वो हुए ना हमारे, जय हनुमान, जुनून, विष्णु पुराण, बुनियाद और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टीवी शोज में भी देखा गया था।

Tags: Sudhir Dalvi
Previous Post

जेल में बंद आजम खां ने परिवार से मिलने से किया इनकार, मायूस लौटे पत्नी-बेटे

Next Post

राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो वह अपनी एकात्मता व पहचान को खो देता हैः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
cm yogi

राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो वह अपनी एकात्मता व पहचान को खो देता हैः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Amit Shah

‘क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे?’, अमित शाह का राहुल पर पलटवार

20/04/2024
Pregnancy

गर्भावस्था में आती हैं ये समस्याएं, ऐसे रखें ख्याल

15/05/2025

Omicron: केंद्र की नई गाइडलाइन, विदेश यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोविड टेस्ट 

29/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version