• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

Writer D by Writer D
13/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/चमोली। चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल (THDC Tunnel) में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल हादसे में प्रभावित उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति और राहत-बचाव अभियान की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड सरकार ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए अब तक 16 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य प्रभावित श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान लगातार जारी है।

प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता

मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भरोसा दिलाया कि रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रखी जा रही है। उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ उपचार, दवाइयां, भोजन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को बेहतर या उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होती है तो उसे उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

दोनों राज्यों से लगातार समन्वय

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। प्रभावित श्रमिकों की स्थिति और राहत-बचाव अभियान से संबंधित आवश्यक सूचनाएं दोनों राज्यों के साथ साझा की जा रही हैं।

उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता से खड़ी है। श्रमिकों की सुरक्षा, उपचार और सहायता के लिए राज्य सरकार का पूरा तंत्र पूरी तत्परता से काम कर रहा है।

मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार का पूरा ध्यान टनल में प्रभावित सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने, रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके साथ हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने पर है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी प्रभावित श्रमिकों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और आपसी समन्वय के साथ जारी रहेगा।

Tags: thdc tunnel accidentUttarakhand News
Previous Post

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

Next Post

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
Next Post
Revenue

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

यह भी पढ़ें

कोरोना के बढ़ते प्रसार के चलते 10वीं तक यूपी के सभी स्कूल 14 तक बंद, नाइट कर्फ्यू का भी बढ़ा समय

04/01/2022
CM Yogi

अनुसूचित जनजातियों के चौमुखी विकास के लिए आगे बढ़ी योगी सरकार

13/11/2024

मुस्लिम समुदाय ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया रवि भारद्वाज का स्वागत

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version