• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी के निर्देश पर डीएम व एसपी ने किया बक्सर घाट का निरीक्षण

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
DM and SP inspected Buxar Ghat

DM and SP inspected Buxar Ghat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव तहसील बीघापुर क्षेत्र के बक्सर घाट पर सैकडों शवों काे कुत्ते नाेचने व शवों के बाहर झांकने की खबर काे मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। शुक्रवार की देर सायं डीएम, एसपी बक्सर घाट का निरीक्षण कर काेविड संक्रमितों के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गरीबी के अभाव में अंतिम संस्कार का खर्चा सरकार के उठाने की बात कही है। तहसील बीघापुर क्षेत्र के बक्सर घाट पर सैंकड़ों शवों के बाहर झांकने की खबर पर बुधवार की देर शाम से लेकर शुक्रवार तक तहसील बीघापुर व फतेहपुर जनपद की बिंदकी तहसील प्रशासन हांफता रहा।

गुरूवार की सुबह अफसरों ने बक्सर घाट पहुंचकर शव व उनके अवशेषों काे बालू से दबवा दिया था। जिसकी खबर अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित की ताे मुख्यमंत्री ने खबर काे संज्ञान में लिया है। जिस पर बीघापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित बक्सर गंगा घाट का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक निरीक्षण किया।

चित्रकूट जेल गोलीकांड: मुकीम काला की मौत से कैराना को मिली आतंक से मुक्ति

निरीक्षण में डीएम को कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं मिली। जनपद के बक्सर घाट पर गत दिनों कई दफन किये गए शवों को दिखाई देने की खबर के उपरांत प्रशासन हरकत में आया था। उपजिलाधिकारी बीघापुर द्वारा निरीक्षण किया गया था। जिसके उपरांत शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व कप्तान आंनद कुलकर्णी द्वारा बक्सर घाट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में उनके द्वारा बताया गया कि जनपद की सीमा से रायबरेली व फतेहपुर जनपद की सीमा लगती है। जिससे परपरागत तौर पर यहां अंतिम संस्कार किया जाता है। कोविड महामारी के चलते घाट पर स्पस्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोविड से मृत्यु होकर आने वाले शवों को अलग जगह अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाए। ताकि गंगा नदी में जल से शव दूर रहे।

आजमगढ़ शराब कांड: दो और की मौत, मृतकों की संख्या 29 हुई

लकड़ी बिक्री करने वालों को निर्देशित किया गया है कि लकड़ी उचित मूल्य पर ही दें और जिसका रेट बोर्ड भी लगाया जाएगा। ऐसे गरीब लोग जो लकड़ी नहीं खरीद सकते हैं उन्हें निशुल्क लकड़ी दी जाए। लकड़ी का भुगतान प्रशासन कराएगा।

ग्रामीणाें ने फतेहपुर जनपद के शवाें का अंतिम संस्कार गंगा के उस पार ही कराने की बात डीएम से कही है। वहीं उप जिला अधिकारी दयाशंकर पाठक व क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया ने गढ़ेवा घाट का भी निरीक्षण किया।

Tags: DM and SP inspected Buxar Ghatup newsYogi News
Previous Post

चित्रकूट जेल गोलीकांड: मुकीम काला की मौत से कैराना को मिली आतंक से मुक्ति

Next Post

रिलाइंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में रही पहले नंबर पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Reliance Jio has been at number 1 in the list of 4G speeds

रिलाइंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में रही पहले नंबर पर

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

नारायणगढ़ में स्थापित हाेगी अत्याधुनिक सहकारी चीनी मिल: नायब सैनी

21/11/2024

भगवान राम हमारे पूर्वज, जो नहीं मानता उसके डीएनए पर शक : योगी

04/08/2021
Maa Katyayani

चैत्र नवरात्रि के 6ठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें मंत्र एवं आरती

27/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version