• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटी बेचने की अफवाह पर पिता को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, SP-BSP ने सरकार पर बोला हमला

Desk by Desk
08/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
beaten

beaten

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। जिले में एक व्यक्ति की इस अफवाह के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई कि उसने अपनी बेटी को बेच दिया है। घटना रविवार को हुई। कुछ लोगों ने सर्वेश कुमार दिवाकर नामक व्यक्ति की लाठी-डंडों और लोहे की छड़ से लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मैनपुरी पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि उसे छह सितंबर को घटना की जानकारी मिली और घटनास्थल पर पहुंचकर वर्षीय पीड़ित को जिला अस्पताल भेजा।

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे का पहला बयान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे घटना से संबंधित एक वीडियो मिला है जिसे संज्ञान में लिया जा रहा है। वीडियो देखकर मारपीट में शामिल पांच आरोपियों में से चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शेष अन्य की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर कार्वाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सर्वेश पूड़ी-सब्जी का ठेला लगाता था। लॉकडाउन के कारण उसका धंधा बंद हो गया था। इसपर उसने अपनी 16 साल की बेटी को नोएडा में अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया लेकिन अफवाह फैल गई कि उसने अपनी बेटी को किसी को बेच दिया है। अफवाह फैलने के बाद कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। बाद में घटना का वीडियो वायरल हो गया।

समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्वाई की जाए। सपा ने हत्या का आरोप बजरंग दल पर लगाया और कहा कि पार्टी ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उसने मांग की कि सरकार मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दे।

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप- यूपी में सिर्फ ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला

वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चौहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग की गोली मारकर की गई हत्या की घटनाएं अति-दु:खद हैं।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि नोएडा में कल ही कैब चालक की हत्या कर दी गई और ये घटनाएं कानून-व्यवस्था संबंधी सरकारी दावों की पोल खोलती हैं।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindidue to rumormob killedMurder by mobrumor of selling daughterअफवाह के चलते भीड़ ने मार डालाबेटी बेचने की अफवाहभीड़ ने की हत्या
Previous Post

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जमानत याचिका खारिज, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने का मामला

Next Post

बिजनौर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मामा-भांजे समेत 5 लोगों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Road Accident

बिजनौर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मामा-भांजे समेत 5 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

suicide

बैंक कर्मी की घर कुर्क करने की धमकी के बाद किसान ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

04/12/2020
Economy

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

17/12/2023
Mauni Amavasya

जाने कब है मौनी अमावस्या, ये काम करने से मिलेगा 16 गुना ज्यादा फल

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version