• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेढ़ वर्ष के मासूम की पानी की टंकी में डुबोकर की हत्या, हत्यारोपी मां गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
baby girl raped

baby girl raped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गगहा इलाके के धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी मनोरमा, बेटी अनन्या और बेटे अनिकेत के साथ मंगलवार को अपने ससुराल गये थे और बुधवार की सुबह मनोरमा ने सभी को अपने डेढ़ वर्ष के बेटे अनिकेत के लापता होने के बारे में बताया, लेकिन जब पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पानी की टंकी में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मनोरमा ने अपने पिता आनन्द स्वरूप सिंह और दो बड़ी बहनों शशि और वंदना पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया।

निठारी कांड: 13वें मामले में सुरेन्द्र कोली, पुख्ता सबूतों के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

बाद में धर्मेंद्र सिंह की लिखित शिकायत पर मनोरमा के पिता और बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।  पुलिस ने मनोरमा से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार बयान बदलती रही और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि खुद उसने ही मंगलवार की रात को बेटे को पानी की टंकी में फेंक कर ढक्कन बंद कर दिया था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह दूसरे बच्चे के पक्ष में नहीं थी इसलिए उसने गर्भपात के लिए कई दवाएं ली थी, लेकिन बच्चा गर्भ में नहीं मरा और वह विकलांग पैदा हुआ। उसकी देखभाल में बहुत दिक्कत थी।

बेलीपार थाना के पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनोरमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  उन्होंने बताया कि मनोरमा को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

शहरी गरीबों को कम किराए पर मकान देने के लिए एआरएचसी को मंजूरी

Next Post

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
arrested

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

यह भी पढ़ें

Electricity Company

लॉकडाउन के बाद देश में ब्लू कॉलर नौकरियों में सुधार

22/11/2020
land for job scam

लालू यादव ने छोटे बेटे को सौंपी पार्टी की कमान, बोले- मेरे बाद तेजस्वी लेंगे सारे फैसले

09/10/2022
Realme ready to launch its new flagship series, this will be the price

Realme अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने को तैयार, इतनी होगी कीमत

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version