• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक करोड़ की चोरी का खुलासा, अंतरर्राज्यीय गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
accused arrested

accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 12 दिन पूर्व हुई 01 करोड़ की चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंतरर्राज्यीय गिरोह के महिला समेत 07 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने लगभग 01 करोड़ रुपए के आभूषण और 07 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरोह का 01 सदस्य फरार है।

पुलिस लाइन में बुधवार की देर शाम प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर तथा क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन देवेश सिंह ने 01 करोड़ रुपए की चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 27 अगस्त की रात्रि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नगला भट्टू निवासी विपिन कुमार जैन परिवार के साथ देहरादून गए थे। उसी दौरान चोरों ने रात्रि पहर में चोरी को अंजाम दे दिया। इस अंतरर्राज्यीय गिरोह के सदस्य गलियों में घूमकर दिन में रेकी करते थे तथा रात में घटना को अंजाम देते थे।

एसपी सिटी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपितों तक पहुंची है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने चोरी का माल खरीदने वाले सर्राफ पिता-पुत्र सहित 07 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 01 महिला भी शामिल है। चोरी के दौरान थाना लिसाड़ी गेट निवासी अकबर अब्बासी घर के बाहर चौकसी कर रहा था। थाना लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी इरशाद तथा सहारनपुर निवासी कुलदीप गुर्जर तथा मेरठ के समर गार्डन निवासी इकराम ने घर के अंदर घुस कर चोरी को अंजाम दिया। इस्लामुद्दीन की पत्नी सितारा को भी गिरफ्तार किया गया है, जो समर गार्डन मेरठ की रहने वाली है।

इसके अलावा सहारनपुर के थाना मंडी मैसूर पैलेस निवासी तनवीर अहमद तथा उसके पिता दिलशाद अहमद सर्राफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों ने चोरी के आभूषण सहारनपुर के सर्राफ को भी बेचे थे। गिरफ्तार महिला का पति इस्लामुद्दीन अभी फरार है।

एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना में 03 से 04 लोगों के और शामिल होने की संभावना है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से जांच कर पर्दाफाश करने में जुटी है। चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सिविल लाइन प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी, उप निरीक्षक रामकुमार, कुमार पवन, भुवनेश कुमार, विमल सैनी, पंकज कुमार, अविनाश राणा, गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, शाहिद अली, हरवंश कुमार, बॉबी आदि शामिल थे। अंतरर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 20 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Tags: crime newsmerrut newsup news
Previous Post

लाखों की मारफीन के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Next Post

घर में घुसकर बहनोई पर तमंचे से हमला करने वाला गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Next Post
Firing

घर में घुसकर बहनोई पर तमंचे से हमला करने वाला गिरफ्तार, तमंचा बरामद

यह भी पढ़ें

new house

गृहप्रवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान

12/10/2025

भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

11/12/2021

बढ़ते प्रदूषण के असर को कम करने में कारगर हैं ये पांच चीजें

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version