• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्टी में सुरक्षा गार्ड की गोली से एक की मौत, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में एक क्रेशर के समीप चल रही दारू पार्टी (Party) में किसी बात को लेकर गहमागहमी हो गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली (Shot) ने एक व्यक्ति की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अठौदना के समीप स्थित ग्राम खोडन निवासी अमित यादव अपने साथियों के साथ राजू यादव के क्रेशर के समीप देर रात पार्टी कर रहा था। पार्टी में शराब का दौर जमकर चला। इसके चलते सभी नशे में धुत हो गए। किसी बात को लेकर अमित का अपने साथियों से विवाद हो गया। इस दौरान राजू यादव भी वहां पहुंच गया और उसने सभी को शांत कराने की कोशिश की।

शोरगुल सुनकर क्रेशर का सुरक्षा गार्ड प्रताप भी वहां जा पहुंचा। विवाद के दौरान लोगों ने उसकी बंदूक झपटना चाही। इस दौरान गोली (Shot) चल गई जो सीधा अमित को जा लगी। इससे अमित लहूलुहान होकर गिर गया।

गोली (Shot) चलते ही लोगों का नशा काफूर हो गया और वहां भगदड़ मच गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही रक्सा थाना पुलिस समेत सीओ सदर व अन्य उच्चाधिकारी घटनास्थल पर जा पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक अमित घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। उधर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अमित को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उपचार के पूर्व ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सुरक्षा गार्ड समेत एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर 3 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए राजू यादव व प्रताप को हिरासत में ले लिया है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

Next Post

जनता एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

जनता एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

यह भी पढ़ें

आज पीएम मोदी की काशी में शाह देंगे चुनावी रणनीति को धार

12/11/2021
cm yogi

आजम खान बाहर होंगे तो अखिलेश की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी : सीएम योगी

14/02/2022
Flyover

नए साल में फोरलेन सड़कों और फ्लाईओवर का दिखेगा विशाल संजाल

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version