• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरार IPS मणिलाल पटीदार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, महोबा
0
Manilal Patidar

IPS Manilal Patidar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंबे समय से फरार चल रहे महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के एक लाख के इनामी होने के बाद अब एसटीएफ भी उनकी  तलाश में जुट गई है। सोमवार को एसटीएफ स्थानीय इकाई की दो टीमें राजस्थान के लिए रवाना हो गईं। कुछ दिनों पहले ही पाटीदार पर दर्ज मुकदमों की विवेचना कर रही एसआईटी ने पाटीदार पर इनाम 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने की संस्तुति की थी।

महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की वीडियो वायरल के बाद हुई संदिग्ध मौत की घटना से तत्कालीन एसपी पाटीदार विवादों में आ गए थे। मृतक के परिवारीजनों ने एसपी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि एसआईटी की जांच में मणिलाल को भ्रष्टाचार में लिप्त होने और इंद्रकांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का दोषी बताया गया। फिलहाल निलंबित होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हैं। वह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस हैं।

पिछले साल उनके खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ पूर्व में दर्ज केस की विवेचना कर रहे एसआईटी के विवेचक प्रयागराज एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने कुछ दिनों पहले ही पाटीदार पर इनाम बढ़ाने की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा था।

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और BJP नेता नारायण सिंह दो साथियों के साथ गिरफ्तार

एक लाख का इनाम घोषित होने के बाद से पाटीदार की तलाश में एसटीएफ को भी लगा दिया गया। सीओ नवेंदु सिंह ने बताया कि एसटीएफ की दो टीमें राजस्थान के लिए रवाना कर दी गई हैं। यह टीमें राजस्थाना के डूंगरपुर जनपद के सरौंदा थाना सगवाड़ा स्थित उनके मूल निवास पर भी जाएगी।

यह है मामला

दरअसल, क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को पिछले साल 8 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी। करीब 5 दिन तक कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के बाद उनकी 13 सितंबर को मौत हो गई। इससे पूर्व 7 सितंबर को इंद्रकांत ने एक वीडियो जारी कर पाटीदार पर संगीन आरोप लगाते हुए खुद की हत्या की आशंका जताई थी। आरोप लगाया था कि पाटीदार ने कारोबार करने के लिए 6 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। न देने पर हत्या कराने या जेल भेजने की धमकी दी थी। इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई रविकांत ने महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर देवेंद्र व कांस्टेबल अरुण और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Tags: IPS Manilal PatidarMahoba caseup newsm crine
Previous Post

चीन की थ्री चाइल्ड पॉलिसी के मायने

Next Post

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और BJP नेता नारायण सिंह दो साथियों के साथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
Next Post
bjp leader arrested

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और BJP नेता नारायण सिंह दो साथियों के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suicide

बीएचयू में रसायन विज्ञान के छात्र ने जहर खाकर दी जान

10/02/2023
neck pain

गर्दन के दर्द से है परेशान, राहत के लिए करें ये काम

08/07/2025
glow

Tips for Glowing Skin: अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version