छपरा। बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में विद्युत स्पर्शाघात (Electrocution) से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुड़वा एराजी गांव निवासी सुनील राउत (40 वर्ष) अपने घर में ही विद्युत शार्ट सर्किट के कारण विद्युत स्पर्शाघात (Electrocution) का शिकार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।









