• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पानी के सैलाब में एक हज़ार बीघा फसल नष्ट, 8 गांव जलमग्न

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद की खारजा नहर में इस बार पानी आया तो वो किसानों के लिए मुसीबत बन गया। नहर की पटरी कट जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गयी। कई गांवों का तो मुख्य मार्ग से संपर्क ही कट गया। पीड़ित किसानों का हाल जानने के लिए सदर विधायक गांव में पहुंचे।

जिले की खारजा नहर में पानी का सैलाब किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है । नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गयी। विधायक ने जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह से पीड़ित किसानों की फसलों का सर्वे कराने और नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की।

अलीगढ़ से खारजा नहर निकलती है, जो फिरोजाबाद के एका इलाके के गांव देवा तक पहुंचती है। यह नहर किसानों की खुशहाली का साधन हुआ करती थी, क्योंकि इस इलाके में धान की फसल ज्यादा होती है। इस नहर में पानी आता था और फसलों की सिंचाई होती थी, लेकिन इधर यह नहर पिछले काफी समय से बंद पड़ी थी।

नहर बंद होने की वजह से इसकी पटरियां भी जर्जर हो गयी थीं। पांच दिन पहले नहर में बरसात का पानी अचानक आने के कारण, यह ओवरफ्लो हो गयी। इसकी पटरी भी कट गयी। 22 जुलाई को नहर की पटरी कटने के कारण देवा, कतना, मछरिया, प्रेमपुर, जैतपुर, सरवपुर नगला पाए, भदाना समेत कई गांवों के खेतों में पानी भर गया।

किसानों ने बताया कि पानी भर जाने से उनकी धान की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गयी। फसल खराब होने लगी हैं। इसके अलावा बाजरा की बुआई भी नहीं हो पा रही है। किसानों की शिकायत पर जसराना एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर के कटान को बंद कराया। कटान बंद किये जाने के बाद भी स्थानीय लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। नहर का पानी आसपास के गांवों में घुस गया। गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क भी कट गया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पानी निकालने का कोई इंतजाम नहीं हुआ तो घरों में पानी घुसने लगेगा। किसानों ने यह मांग भी की थी कि उनकी जो फसलें खराब हुई हैं। उनका सर्वे कराया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।

Tags: crops destroyedfirojabad newsup news
Previous Post

जेई/एईएस के विरुद्ध लड़ाई में रोटरी इंटरनेशनल ने सराहनीय योगदान किया : योगी

Next Post

उप्र पूंजी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार

10/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

10/09/2026
CM Yogi met with representatives of Ball Corporation and Crown Holdings
उत्तर प्रदेश

बॉल, क्राउन और कैनपैक का उत्तर प्रदेश में ₹6,566 करोड़ का प्रस्तावित निवेश, मेरठ और उन्नाव में लगेंगी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

10/09/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

‘सैफई से आती थी नौकरी की सूची’, भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर बोला हमला, बोले- परिवार और जाति से आगे नहीं बढ़ रहा एजेंडा

10/09/2026
Gau Shala
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल

10/09/2026
Next Post

उप्र पूंजी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा : CM योगी

यह भी पढ़ें

Encounter of cattle smuggler in Deepak murder case

NEET छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्करका एनकाउंटर, 4 अरेस्ट

17/09/2025
anil chadhary

अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने गुरुग्राम में किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

23/01/2021
Ministry of Finance

वित्त मंत्रालय में संरचनात्मक सुधारों से देश की आर्थिक बुनियाद होगी मजबूत

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version