• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के मौसम में लें Onion Rings का मजा

Writer D by Writer D
07/08/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Onion Rings

Onion Rings

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्याज ऐसी चीज हैं जिसके बिना खाने के स्वाद में हमेशा कमी ही महसूस होती हैं। खासतौर से ग्रेवी वाली डिश में फिर वह चाहे वेज हो या नॉनवेज। ऐसे में जब डिश मुख्यतया प्याज से ही बनी हो तो उसका स्वाद कैसा होगा। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपके लिए Onion Rings बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

Onion Rings बनाने की सामग्री

प्याज – 2
मैदा – 1/2 कप
मकई आटा – 2 टेबलस्पून
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
कॉर्न फ्लेक्स क्रंब – 1 कप
मिक्सड हर्ब्स – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

Onion Rings बनाने की विधि

अनियन यानी प्याज के रिंग्स (Onion Rings) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के थोड़े मोटे गोलाकार टुकड़े करें और उनके एक-एक रिंग को अलग कर एक बाउल में रख दें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा और मकई का आटा़ डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आटे के इस मिश्रण में मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर की सारी गांठें खत्म हो जाएं।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज की रिंग को मैदा-मकई आटे के पेस्ट में डालकर अच्छी तरह से कोट करें और फिर कॉर्न फ्लेक्स के क्रम्ब्स में रिंग को डालकर बढ़िया कोटिंग दें। ध्यान रहे कि कॉर्न फ्लेक्स को अच्छी तरह से कुचलकर कर उसके क्रम्ब्स को तैयार करना है। आप चाहें तो कॉर्न फ्लेक्स के बजाय ब्रेडक्रंब भी यूज कर सकते हैं।

कॉर्न फ्लेक्स क्रम्ब्स की कोटिंग देने के बाद अनियन रिंग को एक बार फिर मैदा के पेस्ट में डालकर पूरी तरह से डिप कर दें इसके बाद उन्हें तेल में तलने के लिए डाल दें। इस दौरान स्टिक की मदद से रिंग्स को पलटकर सेकें। जब तक अनियन रिंग्स सुनहरी भूरी और कुरकुरी न हो जाएं तब तक उसे फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे रिंग्स को तल लें। नाश्ते के लिए स्वादिष्ट अनियन रिंग्स (Onion Rings) बनकर तैयार हैं। इन्हें सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

Tags: crispy snacksevening snacksonion rings
Previous Post

सेटेलाइट फ्लाईओवर होगा वाईशेप, पीलीभीत बाईपास होगा फोरलेन

Next Post

मॉनसून में ऐसे करें अचार का रखरखाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Next Post
Pickles

मॉनसून में ऐसे करें अचार का रखरखाव

यह भी पढ़ें

CM योगी का काशी को जाम मुक्त करने का संकल्प हो रहा सार्थक, ट्रैफिक में दिखा सुधार

27/10/2021
compensation on corona death

जिंदगी का केस हार गई रिटायर्ड जज की कोरोना संक्रमित पत्नी

15/04/2021
indian railway

सिर्फ तीन महीने में रेलवे ने यात्री सेवाओं से कर ली अपने नुक्सान की इतनी भरपाई

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version