• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस की CBI ही बेहतर जांच कर सकेगी : नीतीश कुमार

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री केके सिंह द्वारा पटना में स्व० सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।

स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री के०के० सिंह द्वारा पटना में स्व० सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2020

उन्होंने कहा कि सुशांत जी के पिता जी ने यहां प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसके आधार पर बिहार पुलिस ने जांच का काम शुरू किया। टीम भी भेजी। यहां से गए आईपीएस अधिकारी के साथ वहां दुर्व्यवहार हुआ है।

नीतीश ने कहा कि बिहार पुलिस के साथ वहां बिल्कुल गलत व्यवहार हुआ है। जहां भी प्राथमिकी दर्ज होगी, कानूनी रूप से हमारे राज्य की पुलिस की जिम्मेदारी थी और उसके हिसाब से वे जांच के लिए वहां (मुंबई) गए। वहां तो सहयोग करना चाहिए था ।
चीन को बड़ा झटका, इस बार IPL 2020 का ViVo स्पांसर नहीं होगा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर में मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि इस जांच से असंतुष्ट सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में करीब 40 दिनों बाद 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई।

इस एफआईआर में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। रिया चक्रवती पर हत्या के लिए उकसाने और गलत तरीके से पैसों की लेन देन के आरोप लगाए गए हैं।

रिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और केस पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को रिया की याचिका पर सुनवाई होगी।

जांच को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस में तकरार की बात सामने आई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।

इस फैसले का महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों ने आलोचना की है। एनसीपी ने कहा कि यह राज्य सरकार के अधिकार का अतिक्रमण करता है और संविधान को “तबाह” करने में बीजेपी की मदद करता है।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करके कोविड-19 से निपटने में अपनी “नाकामी” से ध्यान हटाने की शायद कोशिश कर रही है।

इससे कुछ घंटा पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि उनकी सरकार ने राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। राजपूत के पिता ने इसका अनुरोध किया था। मलिक ने कहा कि बिहार सरकार का फैसला संघीय ढांचे को कमजोर कर रहा है। मलिक ने कहा कि क्या महाराष्ट्र में हुए अपराध को लेकर उनका (बिहार सरकार का) कोई अधिकार-क्षेत्र है?

Tags: Bihar cm nitish kumarcbicbi newsSushant Singh Rajput CBISushant Singh Rajput CBI Probeushant Singh Rajput caseसुशांत केस की CBI जांच
Previous Post

मनोज तिवारी ने राम मंदिर भूमिपूजन की खुशी, राम चौपाई और गीत गाकर की व्यक्त

Next Post

इशिता गांगुली निभा रही है एक साथ द्रौपदी और पार्वती का रोल

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
इशिता गांगुली एक साथ दो रोल

इशिता गांगुली निभा रही है एक साथ द्रौपदी और पार्वती का रोल

यह भी पढ़ें

Firing

बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायरिंग, दारोगा घायल

27/11/2021
दिग्विजय सिंह का योगी पर हमला

दिग्विजय सिंह का योगी पर हमला, कहा- गुरु गोरखनाथ के नाम को किया कलंकित

03/10/2020
BJP candidates filed nomination

सीएम योगी मौजूदगी में भाजपा के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version