• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो  : अमित शाह

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, चुनाव 2022, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में चार चरणों के विधानसभा चुनाव में सपा (SP) और बसपा (BSP) का सूपड़ा साफ हो गया है।

उत्तर प्रदेश के सिराथू में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि चार चरण के चुनाव समाप्त हो गये हैं और चार चरण में घूम कर आया हूं, सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है, और तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ फिर से यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

सपा मुखिया को आड़े हाथों लेते हुये शाह ने कहा, अखिलेश बाबू हैं, मेरी तरह ऐनक पहनते हैं, उनके भी दो ग्लास है लेकिन अखिलेश जी के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो।

अखिलेश बाबू आज मै हिसाब देने भी आया हूं, आपका हिसाब लेने भी आया हूं : अमित शाह

उन्होंने कहा कि अखिलेश के चश्मे के दूसरे ग्लास से सिर्फ एक धर्म दिखाई पड़ता है जिसमें न मैं हूं और न आप हो। उन्होंने भीड़ से पूछा कि आप उसमें दिखाई नहीं पड़ते तो विकास कैसे होगा। शाह ने दावा किया कि उप्र के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के कल्याण का यज्ञ अगर किसी ने चालू किया तो हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने किया है।

उन्होंने कहा कि ये सामने जो सपा और बसपा है वह परिवारवादी, जातिवादी पार्टियां हैं, ये तुष्टिकरण करने वाले लोग हैं और इनके शासन के अंदर माफिया और बाहुबलियों का जमाना था। शाह ने अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान का नाम लेकर पूछा कि ये कहां हैं और जवाब मिला कि जेल में, फिर शाह ने कहा कि अगर गलती से साइकिल की सवारी की तो ये जेल में नहीं रहेंगे।  उन्होंने कहा कि अगर इनको जेल में रखना चाहते हो तो कमल के निशान पर बटन दबाओ। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुन चुन कर माफियाओं का सफाया करने का काम उप्र के अंदर किया है और दो हजार करोड़ रुपये की भूमि खाली कराकर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

अखिलेश ने अंधकार फैलाने का काम किया था, योगी ने उजाला फैलाया : अमित शाह

अपने संबोधन की शुरुआत में केशव प्रसाद मौर्य से आत्मीयता दर्शाते हुए शाह ने कहा कि   मैं जानता कि सिराथू में इतनी बड़ी सभा होने वाली है तो मैं यहां आता ही नहीं क्योंकि यहां लगता है कि प्रचार करने की जरूरत नहीं है, जनता तय करके बैठी है कि केशव प्रसाद मौर्य को जिताना है, मगर मेरा आना निश्चित था भाई, 2013 से मेरा और केशव का भाई का रिश्ता है।

उन्होंने केशव प्रसाद को दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि अपना दल की अनुप्रिया पटेल और निषाद राज की पार्टी हमारे साथ है और मैं उप्र की राजनीति को अच्छी तरह जानता हूं। अपना दल, निषाद राज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इकट्ठा हो तो उसे कोई हरा नहीं सकता है, ये भाजपा ही है जो देश को सलामत रखती है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

चुनाव बाद भाजपा वाले और महंगा कर देंगे पेट्रोल-डीजल : अखिलेश यादव

Next Post

रिटायर्ड आईएएफस अफसर ने गोली मारकर की खुदकुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Suicide

रिटायर्ड आईएएफस अफसर ने गोली मारकर की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

kajal agrwal gautam

काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू संग शेयर कीं स्पेशल फोटोज

01/12/2020
आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर हादसा

आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर हादसा : बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 12 यात्री घायल

21/09/2020
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणब दा के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : हेमंत सोरेन

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version